होम / टीवी / दूरदर्शन ने मनाया अपना हैप्पी बर्थडे, कुछ इस तरह मिली बधाई
दूरदर्शन ने मनाया अपना हैप्पी बर्थडे, कुछ इस तरह मिली बधाई
अपने इस सफर में लोक प्रसारक होने के नाते दूरदर्शन ने सूचना, संदेश व मनोरंजन के साथ साथ राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने का काम भी किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) ने अपनी स्थापना के 60 साल पूरे कर लिए हैं। वर्ष 1959 को 15 सितंबर के दिन इसकी शुरुआत हुई थी। अपने 60 साल के स्वर्णिम सफर में लोक प्रसारक होने के नाते दूरदर्शन ने सूचना, संदेश व मनोरंजन के साथ साथ राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने का काम भी किया है। दूरदर्शन का पहला प्रसारण प्रयोगात्मक आधार पर आधे घंटे के लिए शैक्षिक और विकास कार्यक्रमों के रूप में शुरू किया गया था।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पती ने दूरदर्शन के 60 साल पूरे होने पर ट्वीट कर बधाई दी।
Greetings to entire @prasarbharati parivar as Doordarshan turns 60 https://t.co/4rp6FJuSaL @supriyasahuias @ddnational
— Shashi Shekhar (@shashidigital) September 15, 2019
इसके साथ ही दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
Doordarshan is in the DNA of India. Happy Birthday #Doordarshan. #60GloriousYearsOfDD . May you continue to enthrall generations of Indians. https://t.co/0rrUhOhdkz
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) September 15, 2019
दूरदर्शन के साथ लोगों की कितनी यादें जुड़ी हुई हैं और कैसे दूरदर्शन ने उनकी जिंदगी पर प्रभाव डाला है, इसे लेकर भी ट्विटर पर लोगों ने अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। आईएएस ऑफिसर प्रियंका शुक्ला ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर दूरदर्शन से जुड़ी यादों को कुछ यूं साझा किया है।
As DD celebrates its 60th anniversary today -I got extremely nostalgic! Sharing the write up i wrote on the occasion ?#WeLoveDD #Doordarshan #60GloriousYearsOfDD @prasarbharati @DDNational @DDNewsHindi @supriyasahuias @neeleshmisra @rahuldev2 @upcoprahul @ParveenKaswan pic.twitter.com/EikFu2P4qc
— Priyanka Shukla (@PriyankaJShukla) September 15, 2019
टैग्स दूरदर्शन शशि शेखर वेम्पती सुप्रिया साहू