होम / टीवी / नए साल में नौ नए चैनल्स लॉन्च करने की तैयारी में है ‘डिज्नी स्टार इंडिया’
नए साल में नौ नए चैनल्स लॉन्च करने की तैयारी में है ‘डिज्नी स्टार इंडिया’
इस ब्रॉडकास्टर ने न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO) 2.0 के अनुपालन की दिशा में नए टैरिफ की घोषणा करते हुए नए चैनल्स लॉन्च करने की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) इंडिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, डिज्नी स्टार इंडिया फरवरी 2023 में नौ नए चैनल लॉन्च करने की तैयारी में है। इस ब्रॉडकास्टर ने न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO) 2.0 के अनुपालन की दिशा में नए टैरिफ की घोषणा करते हुए नए चैनल्स लॉन्च करने की घोषणा की है।
अगले साल जो नए चैनल्स लॉन्च किए जाने हैं, उनमें दो हिंदी मूवी चैनल्स ‘स्टार गोल्ड रोमांस’ (Star Gold Romance) और ‘स्टार गोल्ड थ्रिल्स’ (Star Gold Thrills) और एक इंग्लिश मूवी चैनल ‘स्टार मूवीज सेलेक्ट’ शामिल है। इसके अलावा तीन स्पोर्ट्स चैनल- ‘स्टोर स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी2’ (Star Sports Select HD2), ‘स्टार स्पोर्ट्स1 तमिल एचडी’ (Star Sports 1 Tamil HD) और ‘स्टार स्पोर्ट्स1 तेलुगु एचडी’ (Star Sports 1 Telugu HD), एक किड्स चैनल ‘डिज्नी चैनल एचडी’ (Disney Channel HD), एक तमिल जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘विजय सुपर एचडी’ (Vijay Super HD) और मलयालम मूवी चैनल ‘एशियानेट मूवीज एचडी’ (Asianet Movies HD) शामिल हैं।
बता दें कि इस ब्रॉडकास्टर ने पिछले साल दिसंबर में इन चैनल्स की लॉन्चिंग को टाल दिया था। इससे पहले हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने बताया था कि ब्रॉडकास्टर नए टैरिफ ऑर्डर 2.0 पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहा था, क्योंकि मामला 30 नवंबर 2021 को अंतिम सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आने की उम्मीद थी। ब्रॉडकास्टर ने अब बाकी चैनल्स को अगले साल लॉन्च करने का फैसला किया है, क्योंकि एनटीओ 2.0 एक फरवरी 2023 को लागू होने जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में नेटवर्क ने Pravah Pictures, Star Kirano, और Star Kirano HD समेत कई नए चैनल लॉन्च किए थे।
टैग्स ट्राई सुप्रीम कोर्ट भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण न्यू टैरिफ ऑर्डर 2.0 एनटीओ एनटीओ 2.0 डिज्नी स्टार इंडिया