होम / टीवी / TV9 भारतवर्ष पर दिनेश गौतम फिर ला रहे हैं ‘अड़ी’, यहां देखें प्रोमो
TV9 भारतवर्ष पर दिनेश गौतम फिर ला रहे हैं ‘अड़ी’, यहां देखें प्रोमो
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क में वापसी के साथ एक बार फिर अपना पुराना और लोकप्रिय शो ‘अड़ी’ लेकर आ रहे हैं। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 5.55 बजे किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर दिनेश गौतम ‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क में वापसी करने के साथ एक बार फिर अपना पुराना और लोकप्रिय शो ‘अड़ी’ लेकर आ रहे हैं। इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) पर इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 5.55 बजे किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम की ‘TV9’ में वापसी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
दिनेश गौतम ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसका प्रोमो शेयर किया है। अपने ट्वीट में दिनेश गौतम ने लिखा है, ‘आइए फिर से लगाते हैं ‘अड़ी’ TV9 भारतवर्ष पर ?’।
आइए फिर से लगाते हैं “अड़ी”
— dinesh gautam?? (@dineshgautam1) October 11, 2025
TV9 भारतवर्ष पर ?#Tv9Bharatvarsh pic.twitter.com/Ck1iOMQANP
दिनेश गौतम ने पहले भी TV9 भारतवर्ष पर ‘अड़ी’ नाम से शो होस्ट करते थे। उनकी ‘अड़ी’ शो की वापसी TV9 भारतवर्ष के दर्शकों के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ी खबर है। उनके समर्थक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि दिनेश गौतम हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी करीब ढाई साल पुरानी पारी को विराम देकर टीवी9 में वापसी की है। दिनेश गौतम को टीवी पत्रकारिता में करीब 25 साल का अनुभव है। उन्होंने ‘जी न्यूज’, ‘लाइव इंडिया’, ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ और ‘इंडिया न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
टैग्स