होम / टीवी / ‘हिन्दी खबर’ ने धनंजय सिंह व अतुल प्रताप सिंह को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

‘हिन्दी खबर’ ने धनंजय सिंह व अतुल प्रताप सिंह को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों ‘हिन्दी खबर’ के साथ जुड़ सकते हैं, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘हिन्दी खबर’ से दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। पहली ये कि ‘हिन्दी खबर’ मैनेजमेंट ने अपने मैनेजिंग एडिटर धनंजय सिंह की जिम्मेदारियों में इजाफा करते हुए उन्हें 'डायरेक्टर स्ट्रैटेजी' बना दिया है। उन्हें ‘हिन्दी खबर’ को अलग-अलग प्रदेशों में विस्तारित करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय टीवी इंडस्ट्री में धनंजय सिंह का एक बड़ा नाम है। उनके पास 32 वर्षों से ज्यादा वक्त का लंबा अनुभव है। उन्होंने ‘आजतक’, ‘रिपब्लिक मीडिया’, ‘इंडिया टीवी’, ‘जी मीडिया ग्रुप’, ‘नेटवर्क18’ और ‘सहारा’ जैसे बड़े समूहों में सफल पारियां खेलीं हैं।   

दूसरी खबर ये कि ‘हिन्दी खबर’ की एडिटोरियल टीम में एक बड़ा नाम शामिल किया गया है। ये नाम है अतुल प्रताप सिंह का, जिन्हें ‘हिन्दी खबर’ में मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। अतुल प्रताप सिंह के पास लगभग 18 वर्षों का लंबा पत्रकारीय अनुभव है। करीब 9 वर्ष ‘इंडिया न्यूज’ और 3 साल ‘ई-टीवी’ में असरदार पारी खेलने के पहले, वो ‘जनसंदेश’, ‘डिजी न्यूज’ और ‘सिटी टेलीविजन नेटवर्क’ के साथ भी कार्यरत रह चुके थे। पत्रकारिता में प्रवेश के पहले अतुल प्रताप सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस भी करते थे।

आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों के ‘हिन्दी खबर’ के साथ जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों ‘हिन्दी खबर’ के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल अग्रवाल ने नए रीजनल चैनल लाने का ऐलान किया था, इन नियुक्तियों को उससे ही जोड़ कर देखा जा रहा है।


टैग्स धनंजय सिंह अतुल अग्रवाल ‘हिन्दी खबर अतुल प्रताप सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago