होम / टीवी / अब इस देश में भी दिखाई देंगी दूरदर्शन पर प्रसारित खबरें
अब इस देश में भी दिखाई देंगी दूरदर्शन पर प्रसारित खबरें
इसके तहत दोनों देशों के प्रसारक विभिन्न शैलियों में कार्यक्रमों के निर्माण और संयुक्त प्रसारण में अवसरों की तलाश करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश की सार्वजनिक प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक सेवा प्रसारक स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (SBS) के साथ सोमवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद दूरदर्शन के कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में भी देखे जा सकेंगे।
इसके तहत दोनों देशों के प्रसारक विभिन्न शैलियों में कार्यक्रमों के निर्माण और संयुक्त प्रसारण में अवसरों की तलाश करेंगे। वे संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, मनोरंजन, खेल, समाचार, यात्रा, संगीत और कला के क्षेत्रों में कार्यक्रमों (रेडियो और टेलीविजन सामग्री) का आदान प्रदान भी करेंगे।
टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन ऑस्ट्रेलिया स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस