होम / टीवी / 'डीडी फ्रीडिश' पर स्लॉट पाने के लिए ई-नीलामी में इन जॉनर्स के चैनलों ने चुकाई बड़ी रकम

'डीडी फ्रीडिश' पर स्लॉट पाने के लिए ई-नीलामी में इन जॉनर्स के चैनलों ने चुकाई बड़ी रकम

प्रसार भारती ने सोमवार को 'डीडी फ्रीडिश' (DD FreeDish) पर एमपीईजी-2 (MPEG-2) स्लॉट के लिए अपनी 75वीं ऑनलाइन नीलामी खत्म कर ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रसार भारती ने सोमवार को 'डीडी फ्रीडिश' (DD FreeDish) पर एमपीईजी-2 (MPEG-2) स्लॉट के लिए अपनी 75वीं ऑनलाइन नीलामी खत्म कर ली है। पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने नीलामी के सात दिनों में 64 स्लॉट की बिक्री से कुल 1156 करोड़ रुपये कमाए। इस साल, हिंदी मूवी चैनल के बकेट में 241 करोड़ रुपये में सबसे अधिक 14 स्लॉट की बेचे गए। इसके बाद न्यूज जॉनर वाले बकेट ने 231.95 करोड़ रुपये में 13 स्लॉट बेचे और फिर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल वाले बकेट ने 227.7 करोड़ रुपये में 12 स्लॉट बेचे।

डीडी फ्रीडिश एमपीईजी-2 नीलामी में बकेट ए के तहत, जिसमें हिंदी मूवीज चैनल शामिल हैं, 14 स्लॉट- 'कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स', 'जी अनमोल सिनेमा', 'स्टार उत्सव मूवीज', 'कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड', 'स्टार गोल्ड थ्रिल', 'सोनी वाह', 'एक्शन मूवीज', 'गोल्डमाइन', 'B4U मूवीज', 'B4U कड़क', 'ढिंचैक', 'गोल्डमाइंस बॉलीवुड',  'जी अनमोल सिनेमा 2' और 'गोल्डमाइंस' द्वारा खरीदे गए। सबसे अधिक कीमत 18.30 करोड़ रुपये 'कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स' द्वारा और सबसे कम 16.3 करोड़ रुपये 'बी4यू कड़क' द्वारा भुगतान की गई थी।

बकेट ए+ (हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) के तहत, स्लॉट हासिल करने वाले 12 चैनल 'मनोरंजन टीवी', 'मनोरंजन ग्रैंड', 'धमाल', 'दंगल', 'सन हिंदी GEC', 'द क्यू, बिग मैजिक', 'शेमारू टीवी', 'शेमारू उमंग', 'दंगल 2', 'नजारा' और 'इशारा' थे। सबसे अधिक कीमत, 21.25 करोड़ रुपये 'मनोरंजन ग्रैंड' द्वारा भुगतान की गई थी और सबसे कम कीमत, 16.70 करोड़ रुपये 'इशारा' द्वारा भुगतान की गई थी।

बकेट बी, जिसमें म्यूजिक, स्पोर्ट्स और भोजपुरी चैनल शामिल हैं, में भी कुल 14 चैनलों ने 219.35 करोड़ रुपये में स्लॉट हासिल किए। इस कैटेगरी में बोली जीतने वाले चैनल 'चुम्बक', 'शोबॉक्स', 'फिल्मची भोजपुरी', 'बी4यू म्यूजिक', 'स्पोर्ट्स18', 'मनोरंजन प्राइम', 'रापचिक मूवीज', 'जी बाइस्कोप', 'मस्ती', 'यूनिक टीवी', 'भोजपुरी सिनेमा', '9XM' और 'बी4यू भोजपुरी' शामिल रहे।

बकेट सी के तहत, जिसमें हिंदी न्यूज चैनल शामिल हैं, 13 चैनलों ने 231.95 करोड़ रुपये में स्लॉट हासिल किए। इस कैटेगरी में 'जी न्यूज', 'एनडीटीवी', 'आजतक', 'एबीपी न्यूज', 'न्यूज18 इंडिया', 'आर भारत', 'न्यूज 24', 'इंडिया टीवी', 'गुड न्यूज टुडे', 'टीवी9 भारतवर्ष', 'टाइम्स नाउ नवभारत', 'न्यूज नेशन' और 'इंडिया डेली लाइव' विजेता रहे। 'जी न्यूज' और 'एनडीटीवी' ने सबसे ज्यादा अलग-अलग 18.75 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई। तो वहीं 'इंडिया डेली लाइव' ने सबसे कम कीमत 16.45 करोड़ रुपये चुकाई।

बकेट डी के तहत, जिसमें भक्ति चैनल, मराठी और पंजाबी चैनल व  अंग्रेजी न्यूज चैनल शामिल हैं, नौ स्लॉट 144.8 करोड़ रुपये में बेचे गए। स्लॉट 'रशियन टुडे', 'संस्कार', 'साधना', 'जी पंजाबी', 'आस्था', 'सन मराठी', 'जी चित्रमंदिर', 'मनोरंजन मूवीज पंजाबी' और 'फक्त मराठी' द्वारा खरीदे गए थे।

बकेट आर1 के तहत, जिसमें अन्य भाषाएं शामिल हैं, केवल तीन स्लॉट बेचे गए। ये स्लॉट 'मनोरंजन तमिल पीर', 'मूवी प्लस कम्मम मलयाली' और 'पॉपुलर टीवी' ने 38.3 करोड़ रुपये में खरीदे।


टैग्स प्रसार भारती डीडी फ्रीडिश MPEG-2 स्लॉट एमपीईजी-2 ऑनलाइन नीलामी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

21 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago