होम / टीवी / तीसरे दिन की ई-नीलामी में इन 6 न्यूज चैनलों ने DD फ्रीडिश पर खरीदे स्लॉट
तीसरे दिन की ई-नीलामी में इन 6 न्यूज चैनलों ने DD फ्रीडिश पर खरीदे स्लॉट
बता दें कि ये स्लॉट 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक एक वर्ष की अवधि के लिए आवंटित किए जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश डीटीएच प्लेटफॉर्म के एमपीईजी-2 (MPEG-2) स्लॉट के लिए चल रही ई-नीलामी के तहत तीसरे दिन, छह न्यूज चैनलों ने कुल 112.25 करोड़ रुपये में स्लॉट खरीदे।
'जी न्यूज' और 'एनडीटीवी' ने क्रमश: 18.75 करोड़ व 18.75 करोड़ रुपये में पहले दो स्लॉट हासिल किए। तीसरा स्लॉट 'आजतक' ने 18.85 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि 'एबीपी न्यूज', 'न्यूज18' और 'रिपब्लिक भारत' ने क्रमशः 18.95 करोड़ रुपये, 18.95 करोड़ रुपये और 18 करोड़ रुपये में अन्य तीन स्लॉट हासिल किए।
ये स्लॉट बकेट-सी का हिस्सा थे, जिसमें न्यूज व करेंट अफेयर्स (हिंदी/उर्दू) चैनल शामिल हैं। बकेट का बेस प्राइस 7 करोड़ रुपये है।
बता दें कि ये स्लॉट 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक एक वर्ष की अवधि के लिए आवंटित किए जा रहे हैं।
तीसरे दिन की नीलामी बकेट बी से शुरू हुई, जिसमें म्यूजिक, स्पोर्ट्स, भोजपुरी भाषा के सभी चैनल और हिंदी/उर्दू के अन्य सभी शेष जॉनर के चैनल शामिल हैं, जिनका आधार मूल्य 10 करोड़ रुपये है।
इस बकेट में छह स्लॉट थे, जिन्हें 'चुंबक', 'शोबॉक्स', 'फ्लिमची भोजपुरी', 'बी4यू म्यूजिक', 'स्पोर्ट्स18' और 'मनोरंजन प्राइम' ने सुरक्षित कर लिया। पूरी बकेट ने 103.1 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया।
टैग्स आजतक एबीपी न्यूज जी न्यूज न्यूज चैनल एनडीटीवी रिपब्लिक भारत न्यूज18 डीडी फ्रीडिश नीलामी प्रक्रिया का तीसरा दिन