होम / टीवी / तीन दशक बाद ‘दामिनी’ की वापसी जल्द, दूरदर्शन पर शुरू होगा ‘दामिनी 2.0’

तीन दशक बाद ‘दामिनी’ की वापसी जल्द, दूरदर्शन पर शुरू होगा ‘दामिनी 2.0’

मराठी टेलीविजन के इतिहास में एक बार फिर ‘दामिनी’ की गूंज सुनाई देने वाली है। अब इसका सीक्वल ‘दामिनी 2.0’ दूरदर्शन सह्याद्री वाहिनी द्वारा तैयार किया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

मराठी टेलीविजन के इतिहास में एक बार फिर ‘दामिनी’ की गूंज सुनाई देने वाली है। मराठी टीवी का पहला डेली सोप ओपेरा ‘दामिनी’ अब अपने सीक्वल ‘दामिनी 2.0’ के रूप में जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।

‘दामिनी’ का निर्माण गौतम अधिकारी (अब दिवंगत) और मार्कंड अधिकारी ने ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ के बैनर तले किया था। इसका निर्देशन कांचन अधिकारी ने किया था। यह शो करीब 9 साल तक चला और 1500 से ज्यादा एपिसोड पूरे करते हुए दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था।

अब इसका सीक्वल दामिनी 2.0’ दूरदर्शन सह्याद्री वाहिनी द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसे भी स्वयं कांचन अधिकारी ने लिखा और निर्देशित किया है।

तीन दशक बाद इस प्रतिष्ठित शो की वापसी पर मीडिया जगत के दिग्गज मार्कंड अधिकारी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत प्रसन्नता है कि दूरदर्शन केंद्र, मुंबई ने ‘दामिनी’ की विरासत को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ‘दामिनी 2.0’ का निर्माण किया जा रहा है और कांचन स्वयं इसे लिख और निर्देशित कर रही हैं।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ ने पिछले चार दशकों में भारतीय दर्शकों के लिए कई यादगार कार्यक्रम बनाए हैं और आज भी यह हर घर का जाना-पहचाना नाम है। हमारी अगली पीढ़ी रवि और कैलाश इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और आज के दर्शकों की पसंद के मुताबिक कंटेंट तैयार कर रहे हैं। मैं ‘दामिनी 2.0’ को वही सफलता और लोकप्रियता मिलने की कामना करता हूं, जो मूल ‘दामिनी’ को मिली थी।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago