होम / टीवी / Zee Media के COO के बारे में आई बड़ी खबर

Zee Media के COO के बारे में आई बड़ी खबर

पूर्व में इंडिया टुडे समूह में ग्रुप सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था

पंकज शर्मा 6 years ago

‘जी’ (Zee) समूह से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार, ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में संक्षिप्त पारी खेलने के बाद सीओओ विवेक खन्ना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में जी मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ जवाहर गोयल ने न तो इस तरह की खबर की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। बता दें कि विवेक खन्ना पूर्व में इंडिया टुडे समूह में ग्रुप सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से उन्होंने पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था।

जहां तक अनुभव की बात है तो ‘आईआईएम’ (IIM) अहमदाबाद के छात्र रहे विवेक खन्ना को स्‍ट्रेटजी, सेल्‍स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 27 वर्षों का अनुभव है। विवेक खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर’ (Hindustan Unilever) से की थी, जहां उन्होंने एक लंबी पारी खेली थी। फिर वे ‘अवीवा’ (Aviva) से जुड़ गए और यहां उन पर कंपनी के प्रॉडक्ट और मार्केटिंग स्ट्रैटजी की जिम्मेदारी थी। इसके बाद वे वर्ष 2008 में ‘हिन्‍दुस्‍तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (Hindustan Media Ventures Limited) में आ गए और फिर साल 2013 में वे यहां चीफ एग्जिक्‍यूटिव ऑफिसर बने। 2017 तक वे इस पद पर अपना योगदान देते रहे। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2017 में ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और तकरीबन एक साल बाद ही यहां से अलविदा कह दिया था।


टैग्स जी मीडिया विवेक खन्ना जवाहर गोयल इंडिया टुडे समूह सीओओ
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago