होम / टीवी / बीबीसी की इस रिपोर्ट पर क्यों मचा है बवाल, पढ़ें यहां

बीबीसी की इस रिपोर्ट पर क्यों मचा है बवाल, पढ़ें यहां

घाटी के पुलिस अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने मीडिया हाउस की एक रिपोर्ट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अपनी एक रिपोर्ट को लेकर बीबीसी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बीबीसी उर्दू में जम्मू कश्मीर के संबंध में एक न्यूज पब्लिश हुई है, जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है। घाटी के पुलिस अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने मीडिया हाउस की उस रिपोर्ट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें रिपोर्टर ने ट्रक ड्राइवर की हत्या को अप्रत्यक्ष रूप से जायज ठहराया है।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद बीबीसी ने रिपोर्ट के विवादित हिस्से को हटा दिया है, लेकिन उसका विरोध कम नहीं हुआ है। बीबीसी वैसे ही हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर रहा है और इस घटना के बाद उसकी मुश्किलों में इजाफा होना तय है।

अरनब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी ने इस मुद्दे को उठाया है। चैनल की वेबसाइट पर बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट और पुलिस अधिकारी के ट्वीट के साथ एक स्टोरी लगाई गई है। इम्तियाज हुसैन के अनुसार, बीबीसी उर्दू के रिपोर्टर ने पत्थरबाजी की एक घटना को कवर किया था, जिसमें उन्होंने पत्थरबाजों द्वारा की गई ट्रक ड्राइवर की हत्या को एक तरह से जायज ठहराया है। रिपोर्टर ने लिखा है कि पत्थरबाजों ने ट्रक पर इसलिए हमला किया, क्योंकि उसमें सुरक्षा बल के जवान भी सवार थे और उन्होंने सोचा कि ट्रक सेना का है।    

हुसैन ने बीबीसी रिपोर्टर के पूर्वाग्रह को उजागर करते हुए उनकी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकारों को शर्म आनी चाहिए। हुसैन जानते थे कि मामले के तूल पकड़ने के बाद बीबीसी की साइट से विवादित खबर को हटा लिया जाएगा, इसलिए उन्होंने पहले ही स्क्रीनशॉट ले लिए थे। पुलिस अधिकारी ने पत्रकारिता के गिरते मानकों पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि हत्याओं का समर्थन करने वाली पत्रकारिता को पत्रकारिता नहीं कहा जा सकता।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग बीबीसी के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ का कहना है कि अपने गैरजिम्मेदार और अनैतिक लेखन के लिए मीडिया हाउस पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। आदित्य केरनी नामक यूजर ने बीबीसी की उर्दू रिपोर्ट के विवादित भाग का अनुवाद करते हुए बताया है कि रिपोर्टर के मुताबिक, ‘बड़ी तादाद होने की वजह से सुरक्षा बल आम ट्रकों में भी सफर करते हैं और नौजवानों ने यह सोच लिया कि इस ट्रक में भी जवान हैं’। वहीं, बीबीसी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लिहाजा यह कहना मुश्किल है कि रिपोर्टर ने जानबूझकर ऐसा लिखा या फिर यह महज संपादन त्रुटि है।

रिपब्लिक टीवी की वेबसाइट में पब्लिश स्टोरी को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।


टैग्स बीबीसी रिपब्लिक टीवी जम्मू कश्मीर बीबीसी उर्दू इम्तियाज हुसैन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago