होम / टीवी / कोरोना के खिलाफ जंग में CNN-News18 भी उतरा, इस तरह की प्रोग्रामिंग को बनाया ‘हथियार’
कोरोना के खिलाफ जंग में CNN-News18 भी उतरा, इस तरह की प्रोग्रामिंग को बनाया ‘हथियार’
कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग में पूरी दुनिया समेत भारत भी जोर-शोर से लगा हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग में पूरी दुनिया समेत भारत भी जोर-शोर से लगा हुआ है। इस जंग में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) भी सरकार के समर्थन में आगे आया है। इसके तहत चैनल ने एक खास प्रोग्रामिंग रणनीति तैयार की है, जिसके द्वारा न सिर्फ अपने दर्शकों को तमाम सूचनाओं से अवगत कराया जा रहा है, बल्कि संकट के इस दौर में एक सकारात्मक माहौल भी तैयार किया जा रहा है।
दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने और उन्हें ताजा खबरों से अपडेट कराने के लिए चैनल ने बड़े स्तर पर प्रोग्रामिंग का एक सेट तैयार किया है। इसमें स्पेशल बुलेटिन ‘कोरोना फाइल्स’ (Corona Files) के द्वारा चैनल अपने दर्शकों को पूरी दुनिया में इस महामारी से जुड़े तमाम नए घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दे रहा है। वहीं, ‘कोरोना वॉरियर्स’ (Corona Warriors) प्रोग्राम के द्वारा इस महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा में जुटे चिकित्सा, पुलिस व अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के सराहनीय कदम को सामने ला रहा है।
इसके अलावा चैनल ने ‘कोरोना कंट्रोल रूम’ (Corona Control Room) नाम से भी एक स्पेशल सेगमेंट शुरू किया है, जहां पर कोरोना महामारी से जुड़े किसी भी प्रश्न का जवाब पाने का अवसर मुहैया कराया जा रहा है। वायरस के बारे में और इसे लेकर फैले मिथकों के बारे में लोगों को उचित जानकारी देने के लिए ‘डॉक्टर से पूछें’ (Ask the Doctor) पहल भी शुरू की गई है। यहां पर दर्शक दुनिया के जाने-माने स्वास्थ्य रोग विशेषज्ञों से इस बारे में विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
‘सीएनएन इंटरनेशनल’ (CNN International) के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप के द्वारा चैनल की ओर से दर्शकों को नवीनतम और विस्तृत अंतरराष्ट्रीय खबरें उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूरी दुनिया के सामने आए संकट के इस दौर में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए नेटवर्क18 ने अपने तमाम न्यूज चैनल्स पर #MakeYourOwnMask और #IndiaGives जैसी पहल भी शुरू की हैं।
टैग्स न्यूज चैनल्स टीवी चैनल्स सीएनएन न्यूज18 कोविड-19 कोरोनावायरस कवरेज