होम / टीवी / CNN-News18 का बदला लुक, अब इन बातों पर रहेगा फोकस

CNN-News18 का बदला लुक, अब इन बातों पर रहेगा फोकस

चैनल का कहना है कि इसका डिजाइन पहले के मुकाबले अब बड़ा, बोल्ड, ब्राइट और बेहतर है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) ने अपने डिजाइन, लुक और फील में बदलाव किया है। चैनल की ओर से कहा गया है कि इसका डिजाइन पहले के मुकाबले अब बड़ा, बोल्ड, ब्राइट और बेहतर दिखाई देगा। चैनल का नया लुक रविवार को दशहरे के मौके पर जारी किया गया।

बताया जाता है कि नए लुक में चैनल पहली बार ग्राफिक डिजाइन टेंपलेट को एचडी फॉर्मेट में पेश करेगा। दर्शकों को बेहतर अनुभव हो, इसके लिए स्क्रीन को कई कॉलम्स में विभाजित किया जाएगा। इससे यह बड़ा, बोल्ड और समझने में आसान रहेगा।

इस बारे में ‘सीएनएन-न्यूज18’  के एग्जिक्यूटिव एडिटर जाका जैकब का कहना है, ‘दुनिया बदल चुकी है। समय के साथ हम अपने चैनल में भी बदलाव जारी रखे हुए हैं।  वर्तमान परिवेश को देखते हुए, यह न्यूज टेलीविजन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। CNN-News18 के रूप में हमारा मानना है कि न्यूज में बेहतर बदलाव लाने का यह सही समय है। यह उग्रता का नहीं बल्कि तथ्यों को दिखाने का समय है। हम अपनी निष्पक्ष, संतुलित और गैर-पक्षपातपूर्ण कवरेज के लिए जाने जाते हैं, जिसका अर्थ है कि सभी पक्ष हमसे बात करते हैं।’

जैकब के अनुसार, ‘निष्पक्ष पत्रकारिता और देश को प्राथमिकता देने की हमारे प्रतिबद्धता हमेशा सर्वोपरि रहेगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा आबादी वाला एक आकांक्षी देश है। यह सबसे पुरानी सभ्यताओं में से भी एक है, जिसके पास आज भी दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। हमारा नया लुक इन सभी फैक्टर्स का मिश्रित रूप होगा जो न्यूज देखने का एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगा। नया इंडिया वास्तव में इसकी इच्छा रखता है और इसके लिए योग्य है।’


टैग्स सीएनएन-न्यूज18 जाका जैकब सीएनएन न्यूज18 दशहरा एचडी फॉर्मेट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago