होम / टीवी / टीवी पत्रकार चैती नरूला ने ‘इंडिया टुडे’ में अपनी पारी को दिया विराम

टीवी पत्रकार चैती नरूला ने ‘इंडिया टुडे’ में अपनी पारी को दिया विराम

टीवी पत्रकार चैती नरूला ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस चैनल से करीब छह साल से जुड़ी हुई थीं और बतौर एंकर व एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

टीवी पत्रकार चैती नरूला ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस चैनल से करीब छह साल से जुड़ी हुई थीं और बतौर एंकर व एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) से बातचीत में चैती नरूला ने कहा, ‘मैं अपनी अगला कदम लाइफस्टाइल के क्षेत्र में रखने जा रही हूं। न्यूज के साथ-साथ करीब 16 साल से लाइफस्टाइल, राजनीतिक और बिजनेस पत्रकार के रूप में अपनी पृष्ठभूमि को देखते हुए मैं उस क्षेत्र के लिए कंटेंट तैयार करूंगी।’

बता दें कि चैती नरूला को प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन में काम करने का 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times Of India) से की थी और इसके बाद ‘डेली न्यूज एंड एनॉलिसिस’ (DNA) के लिए रिपोर्टिंग करने लगीं।

पूर्व में वह  ‘सीएनबीसी’ (CNBC), ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) और ‘ईटी नाउ’ (ET Now) जैसे प्रतिष्ठित चैनल्स का प्रमुख चेहरा रही हैं।


टैग्स इंडिया टुडे एंकर इस्तीफा चैती नरूला रिजाइन लाइफस्टाइल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago