होम / टीवी / ब्रॉडकास्टर्स ने केबल ऑपरेटर्स को भेजा नोटिस, कहा- नहीं मानी बात, तो होगी कार्रवाई

ब्रॉडकास्टर्स ने केबल ऑपरेटर्स को भेजा नोटिस, कहा- नहीं मानी बात, तो होगी कार्रवाई

ब्रॉडकास्टर्स ने केबल ऑपरेटर्स को नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने केबल ऑपरेटर्स को न्यू टैरिफ ऑर्डर 3.0 के लिए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) पर हस्ताक्षर करने को कहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने केबल ऑपरेटर्स को नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने केबल ऑपरेटर्स को न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO 3.0) के लिए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) पर हस्ताक्षर करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह नोटिस हैथवे (Hathway) समेत ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) के सदस्यों को भेजा गया है, जिन्होंने चैनल की कीमत नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें कि केरल हाई कोर्ट एनटीओ 3.0 (NTO 3.0) के कार्यान्वयन से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रहा है।

भेजे गए नोटिस में ब्रॉडकास्टर्स ने केबल ऑपरेटर्स को रियो पर हस्ताक्षर करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है और कहा है कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सिग्नल डिस्कनेक्ट करने सहित कई अन्य कदम उठाए जाएंगे।

एआईडीसीएफ (AIDCF) के एक करीबी सूत्र ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि केबल ऑपरेटर्स को ब्रॉडकास्टर्स का नोटिस 15 फरवरी को मिल गया था।

इस बीच, कुछ प्रमुख केबल ऑपरेटर्स ने पहले ही टीवी चैनलों पर स्क्रॉल चलाना शुरू कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि ब्रॉडकास्टर ने ट्राई द्वारा नए टैरिफ ऑर्डर के अनुसार कीमतों में भारी वृद्धि की है और यह प्लेटफॉर्म से चैनलों को बंद कर सकता है।

स्क्रॉल में चलाया जा रहा है, ‘प्रिय उपभोक्ता, ब्रॉडकास्टर ने ट्राई द्वारा नए टैरिफ ऑर्डर के अनुसार कीमतों में भारी वृद्धि की है। कृपया ध्यान दें कि ब्रॉडकास्टर हमारे प्लेटफॉर्म से चैनल बंद कर सकते हैं, क्योंकि हमने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए चैनल की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी के खिलाफ जाने का फैसला लिया है। आपसे सहयोग का अनुरोध है।’

बता दें कि जनवरी में, AIDCF ने एनटीओ 3.0 के कार्यान्वयन के खिलाफ केरल हाई कोर्ट का रुख किया हुआ है। AIDCF ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह टेलीविजन चैनलों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य की जांच करने और कीमतों को जॉनर वाइज फिक्स करने के लिए के लिए ट्राई को निर्देश जारी करें और ट्राई अधिनियम, 1997 द्वारा अनिवार्य किए गए डिजिटल केबल टेलीविजन सेक्टर की व्यवस्थित ग्रोथ को सुनिश्चित करने के लिए किसी भी चैनल की अधिकतम कीमत को लेकर कैप लगाने का भी आदेश जारी करें।

 


टैग्स चैनल ब्रॉडकास्टर्स केबल ऑपरेटर्स ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन न्यू टैरिफ ऑर्डर हैथवै
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago