होम / टीवी / ‘ब्लैक&व्हाइट’ के बढ़ते कदम, सुधीर चौधरी का शो रच रहा सफलता की नई इबारत

‘ब्लैक&व्हाइट’ के बढ़ते कदम, सुधीर चौधरी का शो रच रहा सफलता की नई इबारत

अपनी पैनी विश्लेषण शैली और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग के कारण, यह शो व्युअरशिप के मामले में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

जाने-माने टीवी पत्रकार और सीनियर न्यूज एंकर सुधीर चौधरी द्वारा हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) पर होस्ट किया जाने वाला शो 'ब्लैक&व्हाइट' देश में रात 9 बजे के स्लॉट में प्रमुख न्यूज प्रोग्राम बनकर उभरा है। अपनी पैनी विश्लेषण शैली और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग के कारण, यह शो व्युअरशिप के मामले में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार अपनी सफलता की कहानी लिख रहा है।

‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के इस साल के पांचवे सप्ताह के डेटा के अनुसार, 'ब्लैक&व्हाइट' रात 9 बजे के हिंदी न्यूज शो में नंबर 1 पोजीशन पर है। हिंदी भाषी क्षेत्रों (HSM 15+आयु वर्ग) में इसकी मजबूत पकड़ दर्शाती है कि यह शो उन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जो विश्वसनीय और गहन समाचार कवरेज को प्राथमिकता देते हैं।

ट्रेडिशनल टेलीविजन से आगे बढ़ते हुए इस शो ने लाइव यूट्यूब स्ट्रीमिंग, आउट-ऑफ-होम (ओओएच) टीवी स्क्रीन और आजतक के डिजिटल चैनल्स के माध्यम से एक मजबूत मल्टी-प्लेटफॉर्म मौजूदगी दर्ज की है। विभिन्न माध्यमों तक पहुंच के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि दर्शकों को कहीं भी और कभी भी विश्वसनीय समाचार मिल सकें।

‘ब्लैक&व्हाइट’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी दर्शकों के साथ जुड़ने की क्षमता है। शो का ग्रॉस Average Minute Audience यानी AMA ('000) बहुत ज्यादा है, जो दर्शाता है कि इसे नियमित रूप से बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। इसके अलावा, इसकी यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग हिंदी न्यूज कैटेगरी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ब्रॉडकास्ट्स में से एक है। औसत कनकरेंट यूजर्स (Average Concurrent Users) के मामले में यह शीर्ष पर बना हुआ है। डिजिटल माध्यमों पर इस विस्तार ने इसे और भी व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया है, जिससे आधुनिक न्यूज ईकोसिस्टम में यह और अधिक प्रासंगिक बन गया है।

इस शो को इस नए मुकाम तक पहुंचाने में जुटे सुधीर चौधरी की बात करें तो उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों का अनुभव है। सुधीर चौधरी ने 1990 के दशक में ‘जी न्यूज’ (Zee News) से अपने करियर की शुरुआत की थी और लाइव रिपोर्टिंग व 24x7 न्यूज फॉर्मेट को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी। अपने करियर के दौरान, उन्होंने जी न्यूज, WION, जी बिजनेस, और जी24 तास में एडिटर-इन-चीफ और सीईओ जैसी शीर्ष भूमिकाएं निभाईं। उनका प्रमुख शो 'डेली न्यूज एंड एनालिसिस' (DNA) अपनी गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग के लिए बेहद लोकप्रिय रहा।

2013 में ‘रामनाथ गोयनका अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म’ (हिंदी ब्रॉडकास्ट) से सम्मानित किया गया था। जटिल मुद्दों को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता ने उन्हें देश के सबसे प्रभावशाली न्यूज एंकरों में स्थान दिलाया है। जुलाई 2022 में, सुधीर चौधरी ने ‘आजतक’ के साथ कंसल्टिंग एडिटर के रूप में जुड़कर ‘ब्लैक&व्हाइट’ की कमान संभाली।

वहीं, ‘ब्लैक&व्हाइट’ को प्रसारित कर रहे ‘आजतक’ की बात करें तो लंबे समय से यह देश के नंबर1 हिंदी न्यूज चैनल के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और पत्रकारिता की उच्च मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण यह चैनल लगातार हिंदी समाचार प्रसारण में अग्रणी बना हुआ है। सिर्फ टेलीविजन ही नहीं, बल्कि यूट्यूब, सोशल मीडिया और अपनी वेबसाइट के माध्यम से भी ‘आजतक’ की डिजिटल उपस्थिति बेहद मजबूत है, जिससे यह अलग-अलग आयु वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले दर्शकों के बीच न्यूज का एक भरोसेमंद स्रोत बना हुआ है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago