होम / टीवी / DD फ्रीडिश से अपने हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल्स को हटा सकते हैं ये चार बड़े ब्रॉडकास्टर्स

DD फ्रीडिश से अपने हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल्स को हटा सकते हैं ये चार बड़े ब्रॉडकास्टर्स

चार बड़े टीवी नेटवर्क्स ने डीडी फ्रीडिश की वार्षिक ई-नीलामी के पहले दिन इससे दूरी बना ली। इंडस्ट्री में चर्चा है कि ये ब्रॉडकास्टर्स अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स को ‘डीडी फ्रीडिश’ से हटा सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के चार बड़े टीवी नेटवर्क्स ने डीडी फ्रीडिश की वार्षिक ई-नीलामी के पहले दिन इससे दूरी बना ली। ऐसे में इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ये ब्रॉडकास्टर्स एक बार फिर अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) को प्रसार भारती के डीटीएच प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) से हटा सकते हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हालांकि, ब्रॉडकास्टर्स ‘डीडी फ्रीडिश’  पर गैर जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (non-GECs) की पेशकश को जारी रख सकते हैं।

चार नेटवर्क्स ‘स्टार’ (Star), ‘सोनी’(Sony), ‘वायकॉम18’(Viacom18) और ‘जी’ (Zee) के मूवीज, म्यूजिक और रीजनल जॉनर (genres) में ‘डीडी फ्रीडिश’ पर 12 जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स हैं। जिन चैनल्स को ‘डीडी फ्रीडिश’ से हटाया जा सकता है, उनमें ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav), ‘जी अनमोल’ (Zee Anmol), ‘कलर्स रिश्ते’ (Colors Rishtey) और ‘सोनी पल’ (Sony Pal) शामिल हैं।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को बताया, ‘ब्रॉडकास्टर्स ने डीडी फ्रीडिश से अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स को हटाने का फैसला किया है। हालांकि, वे अपने दूसरे चैनल्स इस प्लेटफॉर्म पर रखेंगे। सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू को बचाने के लिए सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है, जो कि कस्टमर्स के पे प्लेटफॉर्म (pay platforms) से डीडी फ्रीडिश में जाने के कारण जबरदस्त दबाव में है।’

बताया जाता है कि ब्रॉडकास्टर्स नए टैरिफ ऑर्डर (एनटीओ) 2.0 के लागू होने के बाद पे डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म से डीडी फ्रीडिश में कस्टमर्स के जाने को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में ब्रॉडकास्टर्स ने ‘प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व’ (ARPU) बढ़ाने के लिए अपने लोकप्रिय चैनलों को बुके (bouquets) से हटा दिया है।

बता दें कि ‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (TRAI) ने नए टैरिफ को लागू करने की डेडलाइन एक जून 2022 तक बढ़ा दी है। इससे पहले TRAI इस मामले में एक परामर्श पत्र (consultation paper) आने की उम्मीद कर रहा है। इस कंसल्टेशन पेपर में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में कमी और बंडलिंग (bundling) पर प्रतिबंधों में ढील सहित ब्रॉडकास्टर्स की चिंताओं को दूर करने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि चारों चैनल्स ने 1000 करोड़ रुपये का सालाना विज्ञापन राजस्व (ad revenue) जुटाया है। इस बारे में एक सीनियर मीडिया एग्जिक्यूटिव का कहना है, ‘बड़े ब्रॉडकास्टर्स के लिए यह एक बेहतरीन बिजनेस मॉडल है, क्योंकि उन्होंने मुश्किल से 15-20 करोड़ रुपये खर्च किए और सालाना 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच कमाई की। हालांकि, डीडी फ्रीडिश की लोकप्रियता लंबे समय में सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू के लिए घातक है।’

एक बड़े ‘फ्री टू एयर’ (FTA) के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने अच्छा निर्णय लिया है जो दीर्घावधि में काफी अच्छा रहेगा। उनका कहना है, ‘ब्रॉडकास्टर्स को यह चुनना था कि क्या वे डीडी फ्रीडिश पर पहुंच के माध्यम से विज्ञापन रेवेन्यू चाहते हैं या अपने सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू में जोखिम कम करना चाहते हैं। उनका निर्णय स्पष्ट है, क्योंकि ब्रॉडकास्टर्स अपने सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू को बचाना चाहते हैं। विज्ञापन रेवेन्यू के विपरीत, जो मार्केट्स पर निर्भर करता है, सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू एक स्थिर आय का साधन है, जो ब्रॉडकास्टर्स को मार्केट की अनिश्चितताओं से बचाता है।’

चारों ब्रॉडकास्टर्स ने जून 2020 में वापसी करने के लिए आखिरी बार मार्च 2019 में डीडी फ्रीडिश से अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स को वापस लिया था। ब्रॉडकास्टर्स को चैनल्स को हटाना पड़ा था, क्योंकि इन्हें फ्री टू एयर से पे में बदल दिया गया था। यह रूपांतरण एनटीओ नियम का अनुपालन करने के लिए किया गया था, जिसमें एफटीए और पे चैनलों के बंडलिंग की अनुमति नहीं थी।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ब्रॉडकास्टर्स पर केबल टीवी और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ऑपरेटरों की ओर से डीडी फ्रीडिश से अपने चैनल्स को हटाने का जबरदस्त दबाव है।

वित्तीय वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही (Q3 FY22) की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल (earnings conference call) के दौरान 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना था कि कस्टमर के कारण पिछले 12-15 महीनों में पे टीवी मार्केट में कमी देखी गई है। कंपनी के घरेलू सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू में गिरावट के बारे में उनका कहना था, ‘पे टीवी मार्केट में कमी देखी गई है, क्योंकि तमाम टीवी वाले परिवार एफटीए सेवाओं में चले गए हैं। इस गिरावट का कारण काफी हद तक महामारी है, जिससे सबस्क्रिप्शन में कमी आई है।’

गौरतलब है कि डीडी फ्रीडिश पर खाली एमपीईजी-2 स्लॉट के लिए प्रसार भारती चौथी वार्षिक ई-नीलामी/58वीं ई-नीलामी आयोजित कर रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, Shemaroo TV, The Q, Enterr10, Dangal, और Abzy Cool ने ‘बकेट ए प्लस’ (Bucket A+) के तहत स्लॉट जीते हैं। ‘बकेट ए’ (Bucket A) के स्लॉट विजेताओं में Manoranjan TV, B4U Kadak, B4U Movies, Abzy Movie और Movie Plus शामिल हैं।

माना जाता है कि प्रसार भारती ने बकेट ए प्लस श्रेणी से 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जो हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के लिए आरक्षित है। इसने बकेट ए कैटेगरी से करीब 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें हिंदी मूवी चैनल्स शामिल हैं। बकेट ए प्लस और बकेट ए का आरक्षित मूल्य क्रमश: 15 करोड़ रुपये और 12 करोड़ रुपये है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती ब्रॉडकास्टर्स टीवी इंडस्ट्री एमआईबी न्यू टैरिफ ऑर्डर डीडी फ्रीडिश फ्री टू एयर एनटीओ 2.0 डीटीएच प्लेटफॉर्म
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago