होम / टीवी / Zee Media का बदला स्वरूप, अब संपादक बने CEO

Zee Media का बदला स्वरूप, अब संपादक बने CEO

अब एडिटोरियल के तौर पर समूह को तीन क्लस्टर के बीच बांटा गया है। इन तीनों क्लस्टर्स की कमान अलग-अलग सीईओ को दी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश के बड़े मीडिया समूह जी (Zee) से आ रही खबर के मुताबिक प्रबंधन ने जी मीडिया को एक नया स्वरूप दिया है। अब एडिटोरियल के तौर पर समूह को तीन क्लस्टर्स के बीच बांटा गया है। इन तीनों क्लस्टर्स की कमान अलग-अलग सीईओ को दी गई है। बड़ी बात ये है कि अब संपादकों को सीईओ का पद दिया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक पहला क्लस्टर सबसे प्रमुख क्लस्टर है, जिसके अंतर्गत समूह का मुख्य न्यूज चैनल जी न्यूज, अंग्रेजी न्यूज चैनल WION, अंग्रेजी अखबार DNA, बिजनेस चैनल जी बिजनेस, इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम (Integrated Multimedia Newsroom) और मराठी न्यूज चैनल 24 Tass को रखा गया है। साथ ही समूह की सभी डिजिटल प्रॉपर्टीज का एडिटोरियल प्रभार भी इसी क्लस्टर का हिस्सा बनाया है। इस क्लस्टर का प्रभार सीईओ के तौर पर जी मीडिया के सबसे लोकप्रिय चेहरे सुधीर चौधरी को सौंपा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुधीर चौधरी की जी मीडिया में भूमिका को एक तरह से बढ़ाया गया है।

दूसरे क्लस्टर में जी हिन्दुस्तान के साथ समूह के पांच रीजनल चैनल- जी बिहार-झारखंड जी 24 कलक (गुजराती), जी 24 घंटा (बंगाली), जी उड़िया, जी राजस्थान को शामिल किया गया है। इसका दायित्व सीईओ के तौर पर पुरुषोत्तम वैष्णव का होगा।

तीसरे क्लस्टर में जी समूह के क्षेत्रीय चैनलों मे शामिल यूपी/उत्तराखंड, जी सलाम, जीएमपी/छत्तीसगढ़, जी पंजाब-हरियाणा-हिमाचल को रखा गया है। इसकी कमान बतौर सीईओ दिलीप तिवारी को सौंपी गई है।  

साथ ही इंडिया डॉट कॉम, टेक्नोलजी ऐंड प्रडक्ट, सभी डिजिटल प्रॉपर्टीज के डिजिटल सेल्स ऐंड मार्केटिंग का कार्य रोहित चड्ढा को सीईओ के तौर पर सौंपा गया है। वे अमित गोयनका को रिपोर्ट करेंगे। 

नई व्यवस्था के जरिए जी समूह ने कई तरह की अनिश्चिताओं को किनारा करते हुए चुनौतियों के बीच समूह के मीडिया बिजनेस को आगे ले जाने का फ्यूचर प्लान बनाया है।

 

 

 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स सुधीर चौधरी Sudhir Chaudhary जी मीडिया क्लस्टर हेड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago