होम / टीवी / 'भारत24' ने 'डीडी फ्रीडिश' पर हासिल किया MPEG-4 स्लॉट
'भारत24' ने 'डीडी फ्रीडिश' पर हासिल किया MPEG-4 स्लॉट
हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' ने 4 जून, 2024 से 31 मार्च, 2025 की अवधि के लिए डीटीएच प्लेटफॉर्म 'डीडी फ्रीडिश' की 78वीं ई-नीलामी में एमपीईजी-4 स्लॉट हासिल कर लिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' ने 4 जून, 2024 से 31 मार्च, 2025 की अवधि के लिए डीटीएच प्लेटफॉर्म 'डीडी फ्रीडिश' (DD FreeDish) की 78वीं ई-नीलामी में एमपीईजी-4 (MPEG-4) स्लॉट हासिल कर लिया है।
प्रसार भारती ने 'डीडी फ्रीडिश' के खाली पड़े MPEG-4 स्लॉट के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए थी। ऑनलाइन नीलामी 30 मई, 2024 को हुई।
प्रसार भारती की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपीईजी-4 की नीलामी में बोली लगाना सभी जॉनर व भाषाई चैनलों के लिए 1.6 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के आरक्षित मूल्य पर खुला था।
'भारत 24' देश के हिंदी भाषा का टेलीविजन न्यूज चैनल है। इस चैनल को 2022 में तत्कालीन सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लॉन्च किया गया था।
टैग्स न्यूज चैनल डीडी फ्रीडिश एमपीईजी-4 स्लॉट भारत24