होम / टीवी / ‘भारत एक्सप्रेस’ ने बढ़ाए कदम, डीडी फ्री डिश पर भी दर्ज कराई मौजूदगी

‘भारत एक्सप्रेस’ ने बढ़ाए कदम, डीडी फ्री डिश पर भी दर्ज कराई मौजूदगी

‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि डीडी फ्री डिश पर हमारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता को हर भारतीय घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

देश के प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल्स में शुमार ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने देश के हर कोने तक विश्वसनीय, तेज और निर्भीक पत्रकारिता पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्ट्रैटेजिक कदम उठाया है।इसके तहत चैनल ने देश के सबसे बड़े फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 69 पर अपनी उपलब्धता की घोषणा की है।

इस नई उपलब्धता के साथ भारत एक्सप्रेस अब टाटा प्ले- 535, डिश टीवी-671, डी2एच-753, जियो टीवी– 495, एयरटेल डीटीएच– 327, डेन नेटवर्क– 315, फास्टवे– 308,  हैथवे– 214/212 और एनएक्सटी डिजिटल (इनकेबल)– 314/317 जैसे सभी प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध हो गया है। इस तरह चैनल की उपस्थिति देश के प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों के समकक्ष हो गई है। डीडी फ्री डिश पर जुड़ाव खासतौर से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में चैनल की पहुंच को और मजबूत करेगा, जहां यह प्लेटफॉर्म अत्यधिक देखा जाता है।

इस बारे में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने विस्तार से बताते हुए कहा, ‘डीडी फ्री डिश पर हमारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता को हर भारतीय घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह विस्तार हमारे उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें हम एक सच्चे मायनों में राष्ट्रीय आवाज़ बनने और विभिन्न क्षेत्रों व जनसमूहों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं। डीडी फ्री डिश पर आने से भारत एक्सप्रेस की पहुंच हिंदी समाचार दर्शकों के बीच व्यापक होगी, जिससे हमारे विज्ञापनदाताओं को भी लाभ मिलेगा।’

इसके साथ ही उनका यह भी कहना था, ‘अपने आरंभ से ही भारत एक्सप्रेस निष्पक्ष और प्रभावशाली समाचार कवरेज को राष्ट्रीय हित में केंद्रित रखकर प्रस्तुत करता आया है। चैनल का लगातार विस्तृत होता वितरण नेटवर्क दर्शकों के बीच उसकी बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास का प्रमाण है।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

13 hours ago