होम / टीवी / ‘भारत एक्सप्रेस’ का दावा, चैनल पर दिखेगा अब तक का सबसे बड़ा सैंपल साइज वाला EXIT POLL

‘भारत एक्सप्रेस’ का दावा, चैनल पर दिखेगा अब तक का सबसे बड़ा सैंपल साइज वाला EXIT POLL

मतगणना से पहले ही ‘भारत एक्सप्रेस’ बताएगा कि इस बार का जनादेश कैसा रहने वाला है। क्या इस बार मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है या फिर विपक्ष अपने दांव में कामयाब होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

लोकतंत्र के महापर्व की परीक्षा खत्म होने वाली है और अब सभी को इसके परिणाम का इंतजार है। शनिवार को सातवें और आखिरी चरण के साथ लोकसभा की सभी सीटों के लिए मतदान खत्म हो जाएगा। इस बीच चार जून को मतगणना के दिन तमाम न्यूज चैनलों ने अपनी विशेष कवरेज को लेकर कमर कस ली है।

लेकिन इस बीच ‘भारत एक्सप्रेस’ ने भी इसके लिए अपनी विशेष तैयारी की है। मतगणना से पहले ही ‘भारत एक्सप्रेस’ बताएगा कि इस बार का जनादेश कैसा रहने वाला है। क्या इस बार मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है या फिर विपक्ष अपने दांव में कामयाब होगा।

‘भारत एक्सप्रेस’ के मुताबिक, वह रोड मैप टू विन के साथ मिलकर एग्जिट पोल के जरिए विश्वसनीय जानकारी देगा। दर्शकों तक उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण के दुर्ग तक की अपनी जानकारी के जरिए यह बताएगा कि आखिर बीजेपी कहां-कहां लीड कर रही है, कहां उसे सीटों का फायदा होने जा रहा और कहां-कहां नुकसान। इसके साथ ही चैनल पर इंडिया गठबंधन की सीटों का भी पूरा विश्लेषण किया जाएगा।

‘भारत एक्सप्रेस’ का कहना है कि अभी तक दर्शकों ने लोकसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल देखे होंगे, लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन का ये सर्वे बेहद भरोसेमंद है, क्योंकि इसका सैंपल साइज न सिर्फ सबसे ज्यादा है बल्कि इसके जरिए हर वर्ग के वोटरों की नब्ज को टटोलने की कोशिश की गई है, ताकि देश का मिजाज न सिर्फ दर्शकों तक सबसे पहले पहुंचे, बल्कि इसकी विश्वसनीयता भी बनी रहे।

चैनल का कहना है कि हमने आंकड़ों की बाजीगीरी और सनसनी से इतर विश्वसनीयता पर पूरा ध्यान दिया है। इससे पहले भी भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन कई मौकों पर सर्वे के जरिए अपना लोहा मनवा चुका है और अब एक बार फिर पूरी टीम तैयार है आपको लोकसभा 2024 के जनादेश की झलक बताने को। लिहाजा चैनल पर एग्जिट पोल के नतीजे शनिवार शाम 6.30 बजे घोषित जाएंगे।


टैग्स चैनल एग्जिट पोल भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago