होम / टीवी / इस बड़े पद पर ‘भारत एक्सप्रेस’ से जुड़े निशांत मिश्रा

इस बड़े पद पर ‘भारत एक्सप्रेस’ से जुड़े निशांत मिश्रा

इससे पहले निशांत मिश्रा हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ से जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने चैनल की लॉन्चिंग में अपनी अहम भूमिका निभाई और मार्केटिंग से जुड़ी इसकी पहलों का नेतृत्व किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने निशांत मिश्रा को मार्केटिंग हेड के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह चैनल की लॉन्चिंग के लिए प्रबंधन के साथ मिलकर काम करेंगे और चैनल के लिए ब्रैंड स्ट्रैटेजी, गठजोड़ व कस्टमाइज्ड ब्रैंड सॉल्यूशंस तैयार करेंगे।

‘भारत एक्सप्रेस’ में शामिल होने से पहले निशांत मिश्रा हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने इस चैनल की लॉन्चिंग में अपनी अहम भूमिका निभाई और मार्केटिंग से जुड़ी इसकी पहलों का नेतृत्व किया।

अपने डेढ़ दशक से ज्यादा के करियर में निशांत मिश्रा ‘टीवी टुडे’ (TV Today), ‘टीवी18’ (TV18), ‘जी’ (Zee) और ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।  

इस बार में निशांत मिश्रा का कहना है, ‘लॉन्चिंग किसी भी मीडिया ब्रैंड का सबसे रोमांचकारी चरण होता है। मुझे यह अवसर मिला है और मैं भारत एक्सप्रेस की प्रोफेशनल और अनुभवी टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।’

वहीं, ‘भारत एक्सप्रेस’ के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का कहना है,‘ चैनल एक फरवरी 2023 को आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग के लिए तैयार है। हमने महत्वपूर्ण भूमिकाओं में वरिष्ठ स्तर पर कई नियुक्तियां की हैं। निशांत की नियुक्ति चैनल में हमारी टीम को और अधिक मजबूती देगी और मुझे विश्वास है कि भारत एक्सप्रेस को निशांत के विशाल अनुभव का लाभ मिलेगा।’

निशांत मिश्रा की नियुक्ति के बारे में ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीईओ वरुण कोहली का कहना है, ‘मैंने मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में निशांत के काम को देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव भारत एक्सप्रेस के लिए हमारी विकास योजनाओं को और मजबूती प्रदान करेगा।’


टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 भारत एक्सप्रेस निशांत मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago