होम / टीवी / लॉन्च हुआ ‘भारत24’ का लोगो, CEO डॉ. जगदीश चंद्रा ने कही ये बात

लॉन्च हुआ ‘भारत24’ का लोगो, CEO डॉ. जगदीश चंद्रा ने कही ये बात

‘भारत24’ के सीईओ और एडिटर-इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा ने सोमवार की शाम नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लोगो को जारी किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) का लोगो जारी हो गया है। ‘भारत24’ के सीईओ और एडिटर-इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा ने सोमवार की शाम नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लोगो को जारी किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि चैनल की लॉन्चिंग 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की जाएगी और इसके साथ ही उसी दिन से चैनल का प्रसारण शुरू हो जाएगा। चैनल द्वारा पेश किए जाने वाले न्यूज कंटेंट को लेकर इस लोगो को क्रमशः बोल्डनेस और स्पष्टता के प्रतीक के रूप में मैरून (Maroon) व सफेद (White) रंगों के साथ डिजाइन किया गया है। चैनल की टैगलाइन ‘विजन ऑफ न्यू इंडिया’ (Vision of new India) रखी गई है।

चैनल प्रत्येक राज्य की राजधानी में अपने ब्यूरो के माध्यम से देश के कोने-कोने से न्यूज कवर करने पर जोर देगा। चैनल अपने स्टूडियोज में ‘Augmented Reality’ (AR) को लागू करेगा। यह वास्तविक भौतिक दुनिया का एक उन्नत वर्जन है। मोबाइल कंप्यूटिंग और बिजनेस एप्लीकेशंस में इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। 

चैनल के लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर डॉ. चंद्रा ने कहा, ‘ऑन ग्राउंड 4000 से अधिक पत्रकारों की सबसे बड़ी टीम के साथ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे दर्शकों को देश के सभी कोनों से समाचारों की व्यापक रेंज मिले। चैनल का लोगो जारी हो गया है और हमें पूरा विश्वास है कि हमारा यह ब्रैंड व्युअर्स के साथ अच्छा तालमेल बिठाएगा।’

चैनल का लोगो जारी होने के मौके पर ‘भारत24’ के मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार ने कहा, ‘चैनल सीधी और साहसिक पत्रकारिता (Direct And Bold Journalism) के लिए खड़ा होगा। नए जमाने की तकनीक के साथ, चैनल तेजी से बदलते बाजार की गतिशीलता के अनुकूल होगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी न्यूज हिंदीभाषी दर्शकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करे।’

वहीं, चैनल के चीफ बिजनेस ऑफिसर और स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जिज्ञासी का कहना था, ‘हम टीवी न्यूज के उपभोग (news consumption) को लेकर दर्शकों के जुड़ाव और अनुभव को और बेहतर बनाना चाहते हैं। हमारा लोगो बेजोड़ कंटेंट पेश करने के हमारे इरादे का प्रतिबिंब है। मुझे खुशी है कि महीनों की प्लानिंग और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार चैनल की पहचान सबके सामने आ गई। भारत24 सभी डीटीएच और मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा, क्योंकि हमारा लक्ष्य जल्द ही न्यूज लीडर बनना है।’

 'भारत24' के लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर डॉ. जगदीश चंद्रा के साथ अजय कुमार,मनोज जिज्ञासी, सैयद उमर, मीमांसा मलिक, अनीता हाडा और अदिति नागर समेत चैनल का तमाम स्टाफ मौजूद था। 


टैग्स न्यूज चैनल लोगो अजय कुमार जगदीश चंद्रा भारत24 मनोज जिज्ञासी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago