होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ TV पत्रकार सैयद उमर

अब इस न्यूज चैनल में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ TV पत्रकार सैयद उमर

खबर है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-62 से शुरू होने जा रहे इस चैनल की आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग 15 अगस्त को की जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में ‘भारत24’ (BHARAT 24) के नाम से मार्केट में नया हिंदी न्यूज चैनल जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-62 से शुरू होने जा रहे इस चैनल की आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग 15 अगस्त को की जाएगी।  

चैनल में तमाम प्रमुख बड़े पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। बताया जाता है कि इस चैनल से कई जाने-माने न्यूज एंकर्स जुड़ चुके हैं, जबकि अभी कई न्यूज एंकर्स समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। चैनल में भर्ती प्रक्रिया जारी है।

जैसे कि समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पूर्व सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि वरिष्ठ पत्रकार सैयद उमर ‘भारत24’ में सीनियर एडिटर के पद पर नियुक्त किए गए हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। उमर इससे पहले करीब नौ महीने से ‘न्यूज इंडिया’ (NEWS INDIA) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। सैयद उमर को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने फील्ड के साथ ही डेस्क पर भी काम किया है।

पूर्व में सैयद ’फर्स्ट इंडिया न्यूज ’ (First India News) में सीनियर एडिटर और ’जी मीडिया’ (Zee Media) व ’नेटवर्क18’ (Network18) में को-ऑर्डिनेटिंग एडिटर के तौर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वह ’भास्कर न्यूज’ (Bhaskar News), ’समाचार प्लस’ (Samachar Plus), ’इंडिया न्यूज’ (India News), ’वॉइस ऑफ इंडिया नेटवर्क’ (Voice of India Network), ’ईटीवी राजस्थान’ (ETV Rajasthan) और ’राजस्थान पत्रिका’(Rajasthan Patrika) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

सैयद ने तमाम न्यूज चैनल्स की लॉन्चिंग में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह समय-समय पर तमाम मीडिया संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पत्रकारिता के विद्यार्थियों को इस प्रोफेशन की बारीकियों के बारे में बताते रहते हैं। समाचार4मीडिया की ओर से सैयद उमर को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज चैनल सीनियर एडिटर हिंदी न्यूज चैनल्स जगदीश चंद्रा भारत24 सैयद उमर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago