होम / टीवी / बरखा दत्त को डायरेक्ट अटैक के बाद यूं 'मुंह की खानी' पड़ी 

बरखा दत्त को डायरेक्ट अटैक के बाद यूं 'मुंह की खानी' पड़ी 

बरखा ने एंकर पर ट्वीट के जरिए किया वार, तो एंकर ने अपने शो पर दिया करारा जवाब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आज वाकई में अरनब गोस्वामी को सोशल मीडिया पर न होने का अपना अघोषित फैसला खल रहा होगा। बरखा दत्त एक के बाद एक वार अरनब गोस्वामी पर किए जा रही हैं और वो भी खुलेआम, फिर भी अरनब सोशल मीडिया यानी ट्विटर, फेसबुक पर न होने के चलते उन्हें रिप्लाई नहीं कर पा रहे।

ये अलग बात है कि '100 सुनार की एक लोहार की' वाली स्टाइल में अरनब ने टीवी स्क्रीन पर ही बरखा को लपेट लिया, लेकिन ट्वीट की तरह उसे हर मिनट में तो इस्तेमाल नहीं कर सकते। मामला दरअसल तब शुरू हुआ, जब अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के लाइव शो में मॉब लिंचिंग के विरोध में 49 सेलेब्रिटीज के पीएम को खत वाले इश्यू पर चर्चा कर रहे थे। 

अरनब गोस्वामी ने फिल्ममेकर अपर्णा सेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही स्टूडियो से 'गेट क्रैशर' जैसा काम किया, जो उनका स्टाइल है। वो अपर्णा सेन से रिपोर्टर के फोन के जरिए सवाल पूछते रहे, चिल्लाते रहे, अपर्णा सेन उन्हें इग्नोर करती रहीं। अरनब पूछते रहे कि आपकी पॉलिटिकल एम्बीशंस क्या हैं? कौन सी पार्टी आपको बैक कर रही है? 

ये विडियो क्लिप संगीता नाम्बियार ने अपने ट्वीट में शेयर किया और अरनब पर ही सवाल उठाए। तब बरखा ने अरनब पर डायरेक्ट अटैक करते हुए संगीता का वो ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'Anyone who watches and endorses this dangerous drivel has no right to ever criticise news media again. If this journalism, I'm the Indian Prime Minister।' ये बरखा दत्त का अरनब गोस्वामी पर डायरेक्ट अटैक था और अरनब ने उसे ऐसे ही लिया भी।

जैसे ही अरनब को मौका मिला, उन्होंने एक शो में बरखा को टीवी स्क्रीन पर ही लपेट लिया। बिना नाम लिए ही कहा, 'As for some currently unemployed and probably permanently unemployable 'Radia Types' who have opinions on us, well if it helps them find a job, then it probably worth it for them. Till they can write another $500 sellout piece for some American piece for scrap।' 

 बरखा को जब अरनब के इस कमेंट के बारे मेंं पता चला तो उन्होंने फिर से ट्वीट किया, 'I am told a certain 'anchor' spent more than a few minutes of air time on me, huffing, puffing, frothing, fuming, clearly my one tweet on him really punctured his bombast. Amused! Hope you set aside a few minutes of your show on me every night. May it will get more watchable।'

जाहिर सी बात है बरखा ने शुरुआत की, अरनब का विडियो शेयर करके डायरेक्ट अटैक किया। अरनब ने भी बरखा की बेरोजगारी और राडिया कनेक्शन पर सवाल उठाते हुए भी बरखा का नाम नहीं लिया और अगले ट्वीट में बरखा ने भी अरनब के नाम लेने से परहेज करते हुए इनवर्टेड कॉमा में अरनब को 'Anchor' लिखा है। अब ऐसे में मजा लेने के लिए ट्विटर पर मौजूद ट्विटरत्तियों को इंतजार है अरनब के नए अटैक का, देखिए कब वो इसका मौका चुनते हैं।


टैग्स अरनब गोस्वामी ट्विटर बरखा दत्त
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago