होम / टीवी / न्यूज व्युअरशिप के आंकड़ों को लेकर BARC इंडिया ने लिया यह बड़ा फैसला

न्यूज व्युअरशिप के आंकड़ों को लेकर BARC इंडिया ने लिया यह बड़ा फैसला

26 जून 2025 से हर हफ्ते जारी होंगे टीवी व्युअरशिप के आंकड़े,यह फैसला न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजर लिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

देश में टेलीविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने टीवी व्युअरशिप डेटा रिपोर्टिंग फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि वह अब चार-सप्ताह के रोलिंग एवरेज आधार पर डेटा जारी करना बंद कर देगा।

इसके बजाय, BARC इंडिया 24वें सप्ताह (14 से 20 जून 2025) से लागू नई व्यवस्था के तहत, 26 जून 2025 से प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक टीवी व्युअरशिप अनुमान जारी करेगी। बता दें कि यह निर्णय कई न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजदर लिया गया है।

BARC इंडिया की एक इंटरनल मेल में कहा गया है, ‘यह निर्णय BARC इंडिया बोर्ड के निर्देश और आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के बाद लिया गया है। यह सभी शैलियों (genres) के लिए साप्ताहिक रिपोर्टिंग की वापसी का संकेत देता है, जो हितधारकों (stakeholders) को अधिक समसामयिक और विस्तृत आंकड़े प्रदान करेगा।’

हालांकि, रोल्ड डेटा अवधि (सप्ताह 10/2022 से सप्ताह 23/2025) के दौरान जिन चैनलों का अनरोल्ड डेटा ईकोसिस्टम में जारी नहीं किया गया था, वह डेटा अब पूर्ववर्ती रूप से (रेट्रोस्पेक्टिवली) सब्सक्राइबर्स को उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

BARC इंडिया का कहना है कि ADRS (Average Daily Reach Share) या पुराने रोल्ड डेटा से जुड़े किसी भी मीट्रिक की तुलना नए साप्ताहिक अनरोल्ड डेटा से सीधे नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि मेथडोलॉजिकल अंतर के कारण ट्रेंड्स और आंकड़ों की व्याख्या में भ्रम हो सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

21 hours ago