होम / टीवी / टीवी व्युअरशिप रिपोर्टिंग में बड़ा बदलाव: न्यूज चैनलों को अनरोल्ड डेटा जारी करेगा BARC
टीवी व्युअरशिप रिपोर्टिंग में बड़ा बदलाव: न्यूज चैनलों को अनरोल्ड डेटा जारी करेगा BARC
BARC इंडिया ने टीवी व्युअरशिप डेटा की रिपोर्टिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि वह अब चार सप्ताह की रोलिंग औसत (rolling average) प्रणाली को बंद कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
BARC इंडिया ने टीवी व्युअरशिप डेटा की रिपोर्टिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि वह अब चार सप्ताह की रोलिंग औसत (rolling average) प्रणाली को बंद कर रहा है। यह बदलाव 2025 के 24वें सप्ताह (14 से 20 जून) से प्रभावी होगा और 26 जून 2025 से BARC प्रत्येक सप्ताह का व्युअरशिप डेटा जारी करेगा। यह कदम कई न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की लंबे समय से की जा रही मांगों को देखते हुए उठाया गया है।
BARC द्वारा आंतरिक रूप से साझा किए गए एक नोट में कहा गया है, "यह निर्णय BARC इंडिया बोर्ड के निर्देश और आवश्यक अनुमोदनों के बाद लिया गया है। यह सभी जॉनर के लिए साप्ताहिक रिपोर्टिंग की वापसी को चिन्हित करता है, जिससे हितधारकों को अधिक ताजा और बारीक अंतर्दृष्टि मिल सकेगी।"
हालांकि, इस दौरान BARC ने स्पष्ट किया है कि "रोलिंग डेटा अवधि" (सप्ताह 10, 2022 से सप्ताह 23, 2025) के बीच जिन चैनलों का अनरोल्ड डेटा (सप्ताह-दर-सप्ताह वाला मूल डेटा) जारी नहीं किया गया था, वह अब पीछे जाकर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
संगठन ने यह भी कहा है कि कि यूजर्स रोलिंग डेटा से निकाले गए Average Daily Reach Share (ADRS) या अन्य मीट्रिक को नए अनरोल्ड वीकली डेटा से सीधे तुलना न करें, क्योंकि इन दोनों के तरीकों में पद्धतिगत अंतर हैं जो ट्रेंड की व्याख्या को प्रभावित कर सकते हैं।
BARC का यह कदम न केवल डेटा की पारदर्शिता बढ़ाएगा बल्कि न्यूज चैनलों सहित तमाम कंटेंट जॉनर के लिए दर्शकों के व्यवहार को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर देगा। सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर जारी डेटा से रियल टाइम परफॉर्मेंस एनालिसिस की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिससे ब्रॉडकास्टर्स और विज्ञापनदाताओं दोनों को रणनीतिक फैसले लेने में आसानी होगी।
टैग्स