होम / टीवी / नेपाल में दो टीवी चैनल्स लॉन्च करेगा पतंजलि समूह
नेपाल में दो टीवी चैनल्स लॉन्च करेगा पतंजलि समूह
दोनों चैनल्स की लॉन्चिंग के लिए योग गुरु बाबा रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के साथ नेपाल पहुंच गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को नेपाल में पतंजलि आयुर्वेद समूह के दो टेलिविजन चैनल्स की शुरुआत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के साथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को नेपाल पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वह ‘आस्था नेपाल टीवी’ और ‘पतंजलि नेपाल टीवी’ की शुरुआत करेंगे।
बताया जाता है कि योग गुरु पतंजलि के कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवास पतंजलि सेवा सदन के अलावा स्वदेशी समृद्धि कार्ड का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह पतंजलि आयुर्वेद समूह द्वारा विकसित की जा रही एक परियोजना का निरीक्षण करने के लिए पश्चिमी नेपाल के स्यांगजा भी जाएंगे।
टैग्स टीवी चैनल बाबा रामदेव आचार्य बालकृष्ण नेपाल पतंजलि