होम / टीवी / अब यूं दर्शकों तक न्यूज पहुंचाएंगे वरिष्ठ पत्रकार औनिन्द्यो चक्रवर्ती

अब यूं दर्शकों तक न्यूज पहुंचाएंगे वरिष्ठ पत्रकार औनिन्द्यो चक्रवर्ती

औनिन्द्यो चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद दी इस बात की जानकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार औनिन्द्यो चक्रवर्ती  का 'एनडीटीवी समूह' के साथ करार खत्म हो गया है। वह इस मीडिया ग्रुप के साथ करीब 19 साल से जुड़े हुए थे और इन दिनों समूह में कंसल्टेंट के साथ ही 'सिम्पल समाचार' के एंकर की कमान संभाल रहे थे। चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद इस बात की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘दोस्तों, आज से मेरा NDTV के साथ कांट्रैक्ट खत्म। सिम्पल समाचार में मैं नहीं दिखूंगा। लेकिन वही सिम्पल तरीके से समाचार जल्द आएगा मेरे YouTube चैनल पर। और भी बहुत कुछ। देखते रहिए। #DesiDemocracy।

बता दें कि औनिन्द्यो चक्रवर्ती ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद शुरुआत में दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत सेंट स्टीफन कॉलेज में बतौर लेक्चरार पढ़ाने का काम किया। हालांकि, इस कॉलेज के साथ उनका ये सफर एक साल से भी कम समय तक चला।

अक्टूबर 2000 में वह एनडीटीवी के साथ जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ और ‘एनडीटीवी इंडिया’ में बतौर सीनियर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाली। मई 2005 से जून 2008 तक यानी करीब तीन साल उन्होंने एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाई। वर्ष 2017 में उन्होंने इस मीडिया ग्रुप में कंसल्टेंट के साथ ही सिम्पल समाचार के एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। उनके शो ‘पेट्रोल की पोल खोल’ (Petrol ki pol khol) के फेसबुक पर छह मिलियन व्यूज हो चुके हैं। 


टैग्स एनडीटीवी औनिन्द्यो चक्रवर्ती
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago