होम / टीवी / Zee News पर पाकिस्तानी साइबर अटैक की कोशिश, एक्सपर्ट बोले- साइबर वॉर की शुरुआत

Zee News पर पाकिस्तानी साइबर अटैक की कोशिश, एक्सपर्ट बोले- साइबर वॉर की शुरुआत

Zee News के तीन केंद्रों- मुंबई, भोपाल और पटना को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी साइबर हैकर्स ने हमला करने की कोशिश की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत के खिलाफ नापाक चाल चली गई है। ताजा घटनाक्रम में 'जी न्यूज' (Zee News) की ओर से दावा किया गया है कि उसके तीन केंद्रों- मुंबई, भोपाल और पटना को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी साइबर हैकर्स ने हमला करने की कोशिश की। हालांकि, चैनल के साइबर विशेषज्ञों ने इस प्रयास को समय रहते विफल कर दिया।

Zee News के अनुसार, यह हमला केवल एक मीडिया संस्थान पर नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल संप्रभुता पर हमला था। इस दावे के सामने आने के बाद साइबर सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के जानकारों में चिंता की लहर दौड़ गई है।

पाकिस्तान की बौखलाहट खुलकर सामने आई

Zee News लगातार पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क और सेना की गतिविधियों को उजागर करता रहा है। यही वजह है कि चैनल पाकिस्तानी प्रशासन की निगाह में रहा है। इससे पहले, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंक के ठिकानों को तबाह किया था, तब पाकिस्तान ने अपने देश में Zee News के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए साइबर हमला करने की कोशिश की गई।

विशेषज्ञ बोले– यह साइबर टेरर है

साइबर मामलों के विशेषज्ञों ने इस हमले को “साइबर टेररिज्म” और “साइकोलॉजिकल वॉरफेयर” करार दिया है। उनका कहना है कि यह महज एक टेक्निकल हमला नहीं, बल्कि जन मानस में डर और भ्रम फैलाने की सोची-समझी कोशिश है।

साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने जी न्यूज से कहा, “यह हमला इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में ऐसे प्रयास और तेज़ होंगे। यह एक नए प्रकार की लड़ाई है, जिसमें बंदूकें नहीं, कीबोर्ड चलाए जा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या हम मानसिक, तकनीकी और रणनीतिक रूप से इसके लिए तैयार हैं?”

भारत की साइबर डिफेंस क्षमता मजबूत

हालांकि, अच्छी बात यह है कि भारत की साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इस प्रयास को प्रारंभिक स्तर पर ही पहचानकर विफल कर दिया। जी न्यूज के मुताबिक, साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के पास इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए मजबूत ढांचे और तत्पर टीमें मौजूद हैं, लेकिन बदलते माहौल में सतर्कता और तैयारियों को और मजबूत करना होगा। 

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दिनों बाद सामने आया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में घुसकर नौ आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर दिया था। इस सैन्य कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने Zee News पर प्रसारण रोकने के साथ-साथ अब डिजिटल मोर्चे पर हमला करने की कोशिश की है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago