होम / टीवी / न्यूज नेशन की टीम पर हमला, पत्रकार को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक
न्यूज नेशन की टीम पर हमला, पत्रकार को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक
कर्नाटक के मेंगलुरु में न्यूज नेशन की टीम पर हमले की खबर सामने आयी है। चैनल का दावा है कि ये हमला मंगलुरु के नजदीक मलाली मस्जिद में हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कर्नाटक के मेंगलुरु में न्यूज नेशन की टीम पर हमले की खबर सामने आयी है। चैनल का दावा है कि ये हमला मंगलुरु के नजदीक मलाली मस्जिद में हुआ है।
चैनल के मुताबिक, न्यूज नेशन की टीम पर मस्जिद में मौजूद लोगों ने हमला किया, उन्हें बंधक बना लिया और फिर कैमरे को तोड़ डाला। उन्होंने न्यूज नेशन के पत्रकार विकास चंद्र के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। घटना की सूचना पाकर काफी देरी से पहुंची स्थानीय पुलिस ने बामुश्किल उन्हें भीड़ से बचाया। बताया गया कि इस दौरान मस्जिद में मौजूद लोग उग्र बने रहे और न्यूज नेशन की चिप भी छीन ली।
बता दें कि इस समय कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव होने को हैं। देश के शीर्ष नेता अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस चुनाव पर है।
टैग्स हमला न्यूज नेशन मंगलुरु मलाली मस्जिद