होम / टीवी / इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को बनाने के लिए असम सरकार और प्रसार भारती ने मिलाया हाथ

इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को बनाने के लिए असम सरकार और प्रसार भारती ने मिलाया हाथ

असम सरकार और प्रसार भारती ने एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाने के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें राज्य के इतिहास पर अमिट छाप छोड़ने वाले महान अहोम सेनापति लाचित बरफुकन की वीरतापूर्ण विरासत को दर्शाया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

असम सरकार और प्रसार भारती ने एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाने के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें राज्य के इतिहास पर अमिट छाप छोड़ने वाले महान अहोम सेनापति लाचित बरफुकन की वीरतापूर्ण विरासत को दर्शाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को पूरे देश में दिखाया जाएगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय के बाद इस महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा की गई।

बता दें कि 52 एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री लाचित बरफुकन के वीरतापूर्ण कारनामों पर प्रकाश डालेगी, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में मुगलों के आक्रमण के खिलाफ अहोम साम्राज्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस सीरीज का उद्देश्य दर्शकों को असम की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक के बारे में बताना है, जिन्होंने शक्तिशाली मुगलों को असम पर विजय प्राप्त करने से रोका था।

इस प्रॉडक्शन को असम सरकार और प्रसार भारती द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें से प्रत्येक 10 करोड़ रुपये का योगदान देगा।

देशभर के दर्शक इस डॉक्यूमेंट्री को आकाशवाणी, दूरदर्शन और डिजिटल चैनलों सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर देख और सुन सकेंगे।

 


टैग्स प्रसार भारती असम सरकार लाचित बरफुकन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

21 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago