होम / टीवी / ‘जी न्यूज’ से अलग हुए आउटपुट हेड अरुण नौटियाल
‘जी न्यूज’ से अलग हुए आउटपुट हेड अरुण नौटियाल
बताया जाता है कि ‘जी न्यूज’ ने सुबोध सिंह को अरुण नौटियाल की जगह नया आउटपुट हेड नियुक्त किया है। इसके साथ ही दीपक सिंह और कपिल वशिष्ठ को डिप्टी आउटपुट हेड के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिल रही इस खबर के मुताबिक ‘जी न्यूज’ (Zee News) के आउटपुट हेड अरुण नौटियाल ने यहां से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने पिछले साल ही यहां जॉइन किया था। इससे पहले वह करीब 21 साल से एबीपी नेटवर्क के साथ जुड़े हुए थे। अरुण नौटियाल ने इस्तीफा क्यों दिया और उनका अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
बताया जाता है कि ‘जी न्यूज’ ने सुबोध सिंह को अरुण नौटियाल की जगह नया आउटपुट हेड नियुक्त किया है। इसके साथ ही दीपक सिंह और कपिल वशिष्ठ को डिप्टी आउटपुट हेड के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस खबर की पुष्टि के लिए समाचार4मीडिया ने ‘जी मीडिया’ प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
टैग्स जी न्यूज जी मीडिया अरुण नौटियाल आउटपुट हेड कपिल भारद्वाज सुबोध सिंह दीपक सिंह