होम / टीवी / अब APN चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

अब APN चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले प्रसून शुक्ला हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में रोमिंग एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला ने एपीएन न्यूज चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रसून शुक्ला ने बताया कि उन्होंने यहां पर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर जॉइन किया है। चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ राजश्री राय ने उन्हें इस पद पर जॉइन कराया। प्रसून शुक्ला ने बताया कि जल्द ही वह एक नए शो के साथ एपीएन न्यूज में दिखेंगे। इस शो की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रसून शुक्ला ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह पिछले साल 15 अगस्त को हुई इस चैनल की लॉन्चिंग के समय से ही इसके साथ जुड़े हुए थे और रोमिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह कंटेंट की क्वालिटी पर काम कर रहे थे।

मूल रूप से बस्ती (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले प्रसून शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2003 में ‘जी न्यूज’ से की थी। इसके बाद वह करीब आठ साल ‘सहारा’ में रहे। फिर उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और ‘मैजिक टीवी’ (अब यह ‘के न्यूज’ हो गया है) से जुड़ गए। यहां चैनल हेड के तौर पर उन्हेंने करीब डेढ़ साल की पारी खेली और फिर ‘न्यूज एक्सप्रेस’ में चैनल हेड के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाल ली।

इसके बाद प्रसून शुक्ला कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर ‘ईटीवी’ में शामिल हो गए। बाद में वह यहां से इस्तीफा देकर ग्रुप एडिटर के पद पर फिर ‘सहारा’ में आ गए और फिर पिछले साल वहां से इस्तीफा देकर उन्होंने ‘भारत24’ जॉइन कर लिया था और अब वहां से अलग होकर एपीएन न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं।

राजनीति के फील्ड पर प्रसून शुक्ला की अच्छी पकड़ है और अब तक वह तमाम प्रमुख राजनेताओं के इंटरव्यू कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो प्रसून शुक्ला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री से एमए करने के बाद मास कम्युनिकेशन और फिर ह्यूमन राइट्स इन पीजी डिप्लोमा करने के साथ स्पैनिश भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है।

प्रसून शुक्ला दिल्ली सरकार की ओर से करीब तीन साल तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के ‘कमला नेहरू कॉलेज’ और ‘राजधानी कॉलेज’ की गवर्निंग बॉडी के मेंबर रहे। वर्ष 2014 से वह ग्रेटर नोएडा की ’गलगोटिया यूनिवर्सिटी’ में बोर्ड ऑफ स्टडीज के मेंबर भी हैं। इसके साथ ही वह गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और संवर्धन के काम में जुटी ‘गंगा संरक्षण समिति’ के मेंबर भी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से प्रसून शुक्ला को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स प्रसून शुक्ला जॉइनिंग भारत24 सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर एपीएन न्यूज एपीएन चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago