होम / टीवी / एबीपी शिखर सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से पूछा ये बड़ा सवाल! जानिए
एबीपी शिखर सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से पूछा ये बड़ा सवाल! जानिए
लोकसभा चुनाव की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनाव की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच एबीपी न्यूज का शिखर सम्मेलन 2024 जारी है। ऐसे चुनावी सरगर्मी वाले समय में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस के खाते को फ्रीज कर दिया है और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए देने के लिए ₹2 भी नहीं हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए एबीपी शिखर सम्मेलन के मंच से अनुराग ठाकुर ने कहा, 'दिल को तसल्ली दे रहा हूं कि राहुल गांधी ने ऐसा कहा। साल 1947 में जीप घोटाल हुआ। बोफोर्स घोटाला हुआ। लंबी लिस्ट है। कहां खर्च कर दिए? ये नौबत कैसे आई? आपको चंदा की इनकम टैक्स रिर्टन भरनी पड़ती है।'
एबीपी शिखर सम्मेलन के मंच से लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाएगी। अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वहां की सभी चार सीटों पर पार्टी को जीत मिलेगी।
आप इस बातचीत का वीडियो यहां देख सकते हैं।
टैग्स