होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब NDTV से जुड़े वरिष्ठ टीवी पत्रकार अंकित त्यागी
इस बड़े पद पर अब NDTV से जुड़े वरिष्ठ टीवी पत्रकार अंकित त्यागी
अंकित त्यागी ने पिछले दिनों ‘टाइम्स नाउ’ में सीनियर एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जाने-माने टीवी एंकर अंकित त्यागी ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर रेजिडेंट एडिटर के तौर पर जॉइन किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर वह ‘NDTV 24x7’ और ‘NDTV India’ पर टीवी शो की एंकरिंग करेंगे।
बता दें कि अंकित त्यागी ने कुछ दिनों पहले ही ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस चैनल के साथ पिछले साल जुलाई से जुड़े हुए थे। ‘टाइम्स नाउ’ से पहले अंकित त्यागी एक दशक से ज्यादा समय से ‘इंडिया टुडे’ (India Today) से जुड़े हुए थे और डिप्टी एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
‘टाइम्स ग्रुप’ में अपनी पारी के दौरान अंकित त्यागी ने ‘टाइम्स नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ दोनों चैनल्स के लिए प्राइम टाइम शोज की एंकरिंग की। यूपी इलेक्शन की कवरेज के दौरान उन्होंने चैनल में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान उन्होंने राज्य भर में जाकर एक महीने से अधिक समय तक ऑन ग्राउंड डेली शो चलाया। वह चैनल के प्रमुख चेहरों में शामिल थे। हाल ही में उन्हें ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में इनपुट डेस्क का हेड और रिपोर्टिंग टीम का इंचार्ज भी बनाया गया था।
बता दें कि ‘इंडिया टुडे’ में अपने लगभग साढ़े दस साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने चैनल की पॉलिटिकल और चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज भी कवर कीं।
टैग्स इंडिया टुडे एनडीटीवी टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ टीवी एंकर नई पारी नियुक्ति टाइम्स नाउ नवभारत एचडी अंकित त्यागी रेजिडेंट एडिटर जॉइनिंग