होम / टीवी / अमिताभ अग्निहोत्री ने 'आदिपुरुष' मेकर्स की जमकर लगाई क्लास, बोले- ये कपटी और धूर्त हैं

अमिताभ अग्निहोत्री ने 'आदिपुरुष' मेकर्स की जमकर लगाई क्लास, बोले- ये कपटी और धूर्त हैं

अब अगर रामायण को लेकर अगर ऐसा कुछ होता है जो कि मर्यादा के अनुकूल नहीं है तो जाहिर सी बात है कि देश में और दुनिया में जो राम भक्त हैं उनका मन उद्वेलित होना स्वाभाविक है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भगवान राम के जीवन पर आधारित फिल्‍म 'आदिपुरुष' को लेकर देश में एक विरोध की लहर आ गई है। इस फिल्म में रामायण का जिस बेहूदगी से वर्णन किया गया है उसे लेकर पूरे देश में इस फिल्म का विरोध हो रहा है। इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने इस फिल्म के मेकर्स को आड़े हाथ लिया और उनकी जमकर क्लास लगाई है।

उन्होंने कहा, प्रभु श्रीराम भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के स्वरूप हैं। अब अगर रामायण को लेकर अगर ऐसा कुछ होता है जो कि मर्यादा के अनुकूल नहीं है तो जाहिर सी बात है कि देश में और दुनिया में जो राम भक्त हैं उनका मन उद्वेलित होना स्वाभाविक है।

अमिताभ अग्निहोत्री ने आगे कहा कि रामायण को मूलतः वाल्मीकि जी और बाबा तुलसीदास ने ही जन-जन तक पहुंचाया। इन दोनों ऋषियों ने जब राम कथा लिखी तो किसी राजा किसी जमीदार से इनाम की उपेक्षा से नहीं लिखी बल्कि लोगों के हृदय में भक्ति भाव प्रकट करने के लिए लिखी।

आदिपुरुष फिल्म में कुछ संवादों को लेकर के हाहाकार मचा हुआ है और कुछ संवाद तो ऐसे हैं जैसे कोई टपोरी बोल रहा है। उन्होंने आगे कहा की पूरी कथा में तमाम विसंगतियां हैं, पटकथा में उलटफेर हैं और माता जानकी का स्वरूप तो बिल्कुल भी अस्वीकार्य है।

हमने तो बचपन से यही पढ़ा कि माता सीता ने कभी भी अशोक वाटिका में रावण के चेहरे की ओर नहीं देखा लेकिन इस पटकथा में तो रावण और जानकी का संवाद ही दिखा दिया गया! यह कैसे स्वीकार होगा? अमिताभ अग्निहोत्री ने सवाल उठाया कि बार-बार भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ खिलवाड़ क्यों किया जाता है?

पहले तो आप खिलवाड़ करते हैं और उसके बाद बेशर्मी की इंतहा करते हुए अपने आप का बचाव भी करते हैं और कुतर्कों के साथ पब्लिक के सामने आते हैं। लेकिन जब जन ज्वार उठता है तो आपको घुटने भी टेकने पड़ते हैं। अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि इस देश में कुछ ऐसे धूर्त लोग हैं जो भारत के सहिष्णु होने का दुरुपयोग कर रहे हैं।

यह भोले लोग नहीं है! यह कपटी हैं, यह धूर्त हैं। अमिताभ अग्निहोत्री ने फिल्म के मेकर्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि जब टीजर का विरोध हुआ तो आपने भरोसा दिया कि रामायण की कथा से हमने बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं की है और जब आप फिल्म में इतना घटियापन दिखा रहे हैं तो अब मीडिया के सामने आकर आप कह रहे हैं कि इसका तो रामायण से कोई मतलब ही नहीं है। यह कैसा दोगलापन है?

यह झूठ की मंडी अब नहीं चलेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय में जो पार्टी शिखर पर विराजमान थी वही पार्टी 44 सीटों पर सिर्फ इसलिए सिमट गई क्योंकि उन्होंने राम को काल्पनिक कह दिया।

उन्होंने अटल बिहारी जी का उदाहरण देते हुए फिल्म के मेकर्स को सावधान किया है कि देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी कहा करते थे कि 'चिंगारी का खेल बुरा होता है, इसलिए अब यह बंद कर दीजिए देश अब यह सब नहीं सहेगा। वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स मीडिया अमिताभ अग्निहोत्री आदिपुरुष
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

22 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago