होम / टीवी / दूरदर्शन के बाद आज से इन चैनलों पर शुरू होगी 'रामायण' और 'महाभारत'

दूरदर्शन के बाद आज से इन चैनलों पर शुरू होगी 'रामायण' और 'महाभारत'

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लोग घरों में रहें, इसके लिए 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले कई टीवी सीरियल्स दोबारा शुरू किए गए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लोग घरों में रहें, इसके लिए 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले कई टीवी सीरियल्स दोबारा शुरू किए गए, लेकिन इनमें दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला रामानंद सागर  की 'रामायण' और बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को। 'रामायण' टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वहीं 'महाभारत' भी पीछे नहीं है। ऐसे में  'महाभारत' को अब ‘कलर्स’ टीवी पर दिखाया जाएगा।

बता दें कि इस चैनल पर  'महाभारत' का प्रसारण 4 मई से रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक यानी 2 घंटे प्राइम टाइम स्लॉट में टेलिकास्ट किया जाएगा। रविवार को ‘कलर्स’ टीवी ने ट्वीट कर कहा, ‘तैयार हो जाइए एक बार फिर देखने के लिए महाभारत की अनोखी कहानी, कल से हर दिन शाम 7 बजे सिर्फ़ कलर्स पर।’

गौरतलब है कि नितीश भरद्वाज, मुकेश खन्ना, रूपा गांगुली, गजेन्द्र चौहान और पुनीत इस्सार स्टारर सीरियल महाभारत को बीआर और रवि चोपड़ा ने बनाया था। ये सीरियल पहली बार 1988 में टेलिकास्ट हुआ था। अपनी बढ़िया स्टोरीलाइन, कमाल की परफॉरमेंस और भव्यता के लिए ये सीरियल बेहद लोकप्रिय हुआ था।

वहीं दूसरी ओर, रामानंद सागर की ‘रामायण’ का टेलिकास्ट अब ‘स्टार प्लस’ पर होने जा रहा है। इसकी जानकारी चैनल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। चैनल की ओर से किये गये ट्वीट के अनुसार ‘रामायण’ का प्रसारण 4 मई शाम 7.30 बजे से शुरू हो रहा है- 'अयोध्या के वासी, पुरुषों में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी रामायण 4 मई से, सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे स्टारप्लस पर।'

‘रामायण’ ने नए और पुराने हर प्रकार के दर्शकों को न सिर्फ बढ़िया किरदार दिए, बल्कि जनता ने इस शो से कई महत्वपूर्ण बातें भी सीखीं। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी के लिए फैन्स के मन में इज्जत बढ़ी, तो वहीं नई पीढ़ी को भी कुछ सीखने को मिला।

बता दें लॉकडाउन के बीच दोबारा टेलिकास्ट किए जा रहे ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की टीआरपी लगातार नई ऊंचाईयों को छू रही है। हाल ही में डीडी इंडिया ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी, कि रामायण के एक एपिसोड ने दर्शकों के मामले में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। डीडी इंडिया ने ट्वीट करते हुए बताया कि, रामायण के 16 अप्रैल को प्रसारित किए गए एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। ऐसे ही महाभारत के दर्शकों में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।


टैग्स महाभारत कलर्स स्टार प्लस लॉकडाउन रामायण अरुण गोविल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago