होम / टीवी / ABP न्यूज ने ग्राउंड रिपोर्टिंग पर बढ़ाया फोकस, शुरू किया ये नया शो

ABP न्यूज ने ग्राउंड रिपोर्टिंग पर बढ़ाया फोकस, शुरू किया ये नया शो

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ ने एक नया शो शुरू किया है, जिसे 'सीधे फील्ड से' नाम से लॉन्च किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) ने एक नया शो शुरू किया है, जिसे 'सीधे फील्ड से' नाम से लॉन्च किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करना है, ताकि दिन की खबरों और घटनाओं से दर्शकों को रीयल-टाइम अपडेट किया जा सके।

‘सीधे फील्ड से’ शो में देश और वैश्विक स्तर पर पॉलिटिक्स, डिफेंस, स्पोर्ट्स, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, हेल्थ आदि की दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के हर एक पहलू को शामिल किया गया है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, उसने विशेष रूप से मौजूदा महामारी की स्थिति और दर्शकों के बीच बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ही ‘सीधे फील्ड से’ की शुरुआत की है, ताकि यह पता चल सके कि उनके शहर और देश में क्या हो रहा है। इस शो में 'ग्राउंड रिपोर्टिंग' पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को सभी प्रमुख मुद्दों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिल सके। 

त्वरित खबरों के अपडेट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ही अनुभवी पत्रकारों की एक टीम ‘सीधे फील्ड से’ दर्शकों के लिए अलग-अलग तरह की खबरें प्रदान कर रही है। नई खबरों और घटनाओं की कवरेज के साथ ‘सीधे फील्ड से’ सोमवार से शुक्रवार (Week days) शाम 6 बजे से 6.30 बजे और रात 10:30 से 11 बजे प्रसारित किया जा रहा है।  

इस शो को लेकर एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘एबीपी नेटवर्क में हमारा मुख्य उद्देश्य अपने दर्शकों की जरूरतों को पूरा करना है। 'सीधे फील्ड से' एक अनूठी पेशकश है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों को तेजी से कवर करती है। हमारे प्रतिभाशाली पत्रकारों द्वारा की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग खबरों की विश्वसनीयता स्थापित करने में मदद करती है, जो खबरों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। एबीपी न्यूज हमेशा से दर्शकों का प्रिय रहा है और आगे भी रहेगा। हमें उम्मीद है कि ये नई पेशकश हमारे दर्शकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगी, जोकि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।’


टैग्स एबीपी न्यूज अविनाश पांडे एबीपी नेटवर्क सीधे फील्ड से
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago