होम / टीवी / ‘प्रधानमंत्री-2’ की प्रोमो लॉन्चिंग में जुटीं ये हस्तियां, देखें कार्यक्रम की झलकियां
‘प्रधानमंत्री-2’ की प्रोमो लॉन्चिंग में जुटीं ये हस्तियां, देखें कार्यक्रम की झलकियां
दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित कार्यक्रम में एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ ने इस शो के सफर के बारे में बताया, बॉलिवुड के जाने-माने डायरेक्टर शेखर कपूर इसे होस्ट करेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) अपने फ्लैगशिप शो ‘प्रधानमंत्री’ (Pradhanmantri) का दूसरा सीजन प्रधानमंत्री-2 लेकर आ रहा है। दिल्ली के ओबेरॉय होटल में 17 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम शख्सियतों की मौजूदगी में शो का प्रोमो भी लॉन्च किया गया।
यह भी पढ़ें: लोगों के दिल में फिर जगह बनाने आया ABP न्यूज का ये शो
इस शो का प्रीमियर 25 जनवरी 2020 को किया जाएगा और ऑस्कर विनर व बॉलिवुड के जाने-माने डायरेक्टर शेखर कपूर इसे होस्ट करेंगे। यह शो वास्तविक कहानियों पर आधारित होगा और इसमें समकालीन भारत की कहानियों को शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: इस तरह का शो बनाने के लिए बहुत साहस चाहिए: अविनाश पांडे
इस शो के प्रोमो की लॉन्चिंग के मौके पर ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित किया और लोगों के दिलों पर राज कर चुके इस शो के सफर के बारे में बताया।
इससे पहले ‘प्रधानमंत्री’ का पहला सीजन वर्ष 2013 में ऑन एयर हुआ था और करीब 26 हफ्ते तक चला था। उस दौरान लोगों ने इस शो को काफी पसंद किया था और न सिर्फ लोकप्रियता, बल्कि व्युअरशिप के मामले में भी इस शो ने नए आयाम स्थापित किए थे।
सिर्फ टीवी ही नहीं, इस शो को डिजिटल पर भी काफी लोगों ने देखा था। जैसे-यूट्यूब पर ही ‘प्रधानमंत्री’ को 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। इस बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘इस शो के पहले सीजन में ऐसी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया गया था, जिन्होंने स्वतंत्र भारत को आकार देने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। दूसरे सीजन में, ऐसे विचारों पर चर्चा की जाएगी, जो महान राष्ट्रों की श्रेणी में भारत को उसका उचित स्थान दिलाएंगे।’
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स न्यूज चैनल एबीपी न्यूज नेटवर्क अविनाश पांडे एबीपी टीवी शो प्रधानमंत्री एएनएन शेखर कपूर