होम / टीवी / बदलाव की राह पर चला ABP नेटवर्क, यूं बदली अपनी पहचान

बदलाव की राह पर चला ABP नेटवर्क, यूं बदली अपनी पहचान

एबीपी नेटवर्क ने आज अपने सभी चैनल्स ‘एबीपी न्यूज’, ‘एबीपी आनंदा’, ‘एबीपी माझा’, ‘एबीपी गंगा’, ‘एबीपी अस्मिता’ और ‘एबीपी सांझा’ के लिए नए लोगो जारी किए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एबीपी नेटवर्क ने आज अपने सभी चैनल्स ‘एबीपी न्यूज’, ‘एबीपी आनंदा’, ‘एबीपी माझा’, ‘एबीपी गंगा’, ‘एबीपी अस्मिता’ और ‘एबीपी सांझा’ के लिए नए लोगो जारी किए हैं। साथ ही अपने नेटवर्क विस्तार के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एबीपी लाइव’ (news.abplive.com) के लिए भी नए लोगो का अनावरण किया है।

उद्योग जगत में एबीपी के चैनल्स की निडरता, गतिशीलता और विचार-नेतृत्व का बेहतर प्रतिनिधित्व करने और देश एवं इसके लोगों के साथ ब्रैंड के जुड़ाव को दर्शाने के लिए इस नई पहचान को डिजाइन किया गया है।

एबीपी नेटवर्क के मुताबिक,एबीपी नेटवर्क के मुताबिक, भारत के निरंतर विकास की कहानी की क्षमता को उजागर करना इस बदलाव के पीछे मूल उद्देश्य है। महानता के पथ पर अग्रसर, भारत विरोधाभास के अनूठे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक ओर असीमित महत्वाकांक्षाओं के द्वारा नवभारत को परिभाषित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय लोग सामाजिक अवधारणाओं, विचारों एवं मूल्यों के साथ एक दूसरे से जुड़े हैं। दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी के साथ भारत के पास अपार क्षमताएं हैं, असीम सांस्कृतिक कौशल और इनोवेशन्स के साथ असीमित क्षमताएं हैं, लेकिन इसके विपरीत, यहां अवसरों की असमानता और सुलभता के चलते सीमाएं भी हैं।

एबीपी नेटवर्क की ओर से आगे कहा गया कि भारत के भविष्य को महानता के साथ परिभाषित करने के लिए इसे चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। कथित सीमाओं को पार कर इनके दायरे से बाहर आने की आवश्यकता है। एक खुला और जानकारीपूर्ण समाज ही इसका समाधान है, क्योंकि एक खुला और जानकारीपूर्ण समाज ही असीमित भारत का निर्माण कर सकता है। ऐसे में चैनल्स के लिए जारी किए गए नए लोगो नेटवर्क द्वारा ‘दायरे से बाहर जाकर’ निरंतर सच्चाई के पथ पर बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और एक खुले और जानकारीपूर्ण समाज के निर्माण के लिए नेटवर्क के व्यापक दृष्टिकोण का प्रतीक हैं।

एबीपी का मानना है कि हर चैनल की विविध अभिव्यक्ति और नेटवर्क के एक समान दृष्टिकोण के साथ यह नई पहचान न केवल एबीपी ब्रैंड के प्रभुत्व को मजबूत बनाएगी, बल्कि ब्रैंड के लिए एक दीर्घकालिक रणनीति पेश कर इसे सबसे खास भी बनाएगी। लोगो से लेकर मोगो तक और यहां तक कि बग प्लेसमेन्ट तक, यह नई पहचान दर्शकों को एक नए व्यापक बदलाव का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी।

नए लोगो के अनावरण के अवसर पर एबीपी नेटवर्क सीईओ अविनाश पाण्डेय ने कहा, ‘इस बदलाव की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। एबीपी नेटवर्क के न्यूज चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नए लोगो, नेटवर्क के उत्साह और प्रयोजन का बेहतर प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारी नई पहचान हमारी निडर न्यूज रिपोर्टिंग और असीमित क्षमता का प्रतीक है जो लोगो को प्रेरित करने, उनकी कल्पनाशक्ति और विचारों की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारे नए लोगो दायरे से बाहर जाकर सच दिखाने के अथक प्रयासों की पुष्टि करते हैं। नए लोगो में पेश किया गया तीर का निशान एक स्थायी बुनियादी ढांचे का प्रतीक है, जो तेजी से बदलते मीडिया परिवेश के लिए एकदम अनुकूल है।’

बता दें कि नए लोगो के साथ सम्पूर्ण रीब्रैडिंग की अवधारणा सैफरन ब्रैंड कन्सलटेन्ट्स द्वारा तैयार की गई है, जो मैड्रिड, स्पेन में स्वतन्त्र ग्लोबल ब्रैंड कन्सलटेन्सी है। 

नए लोगो की पहचान और टैगलाइन का विकास प्रोफेसर फियोना रोस द्वारा किया गया है, जो लंबे समय से एबीपी के साथ जुड़ी हुई हैं, जिन्होंने टिम होलोवे के साथ इसके पहले डिजिटल बंगाली फॉन्ट (लिनोटाइप बंगाली, जिसे अब एबीपी बंगाली के नाम से जाना जाता है) को डिजाइन किया, जिसे पहली बार 1982 में इनके अखबार ‘आनंदा बाजार’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया। इस नई पहचान में उन्होंने ऐसी स्क्रिप्ट का उपयोग किया है जो ‘एबीपी नेटवर्क’ में तालमेल और विविधता के संयोजन को दर्शाती है, पूरा प्रोजेक्ट विजु़अल कम्युनिकेशन के लिए एबीपी के सर्वोच्च टाइपोग्राफिक मानकों को बनाए रखने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

इस बदलाव पर बात करते हुए सैफरन ब्रैंड कन्सलटेन्ट्स सह-संस्थापक और सीईओ जेकब बेनबुनान ने कहा, ‘अविनाश पांडे और उनके टीम के साथ काम करना निश्चित रूप से यादगार अनुभव है। हम एबीपी नेटवर्क के लिए कुछ ऐसा करना चाहते थे जो भविष्य के अनुकूल हो। बहादुरी और असीमितता की विशेषताओं से प्रेरित होकर हम ब्रैंड के लिए ऐसी रणनीति और विजुअल लैंग्वेज लेकर आए हैं जो सही मायनों में एबीपी की वाकपटुता की ओर इशारा करती है।’  


टैग्स एबीपी न्यूज एबीपी सांझा चैनल एबीपी माझा एबीपी गंगा एबीपी अस्मिता एबीपी नेटवर्क एबीपी आनंदा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago