होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार सरिता कौशिक को अब ‘ABP माझा’ में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार सरिता कौशिक को अब ‘ABP माझा’ में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
सरिता को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2008 में ‘एबीपी नेटवर्क’ में महाराष्ट्र रीजन के ब्यूरो चीफ के रूप में जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के मराठी न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ (ABP Majha) ने सरिता कौशिक को डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर प्रमोट किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘एबीपी माझा’ के समस्त कंटेंट के लिए जिम्मेदार होंगी।
‘एबीपी माझा’ की पूरी एडिटोरियल टीम सरिता कौशिक को रिपोर्ट करेगी। वहीं, सरिता कौशिक ‘एबीपी माझा’ और ‘एबीपी न्यूज’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट राजीव खांडेकर को रिपोर्ट करेंगी। बताया जाता है कि यह पहली बार है, जब एक महिला को किसी मराठी न्यूज चैनल के एडिटर के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि सरिता को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2008 में ‘एबीपी नेटवर्क’ में महाराष्ट्र रीजन के ब्यूरो चीफ के रूप में जॉइन किया था। उन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के साथ-साथ क्षेत्रीय मीडिया में राजनीतिक और आंतरिक सुरक्षा बीट्स संभालने का काफी अनुभव है।
टैग्स एबीपी माझा एबीपी नेटवर्क नियुक्ति जॉइनिंग सरिता कौशिक डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर