होम / टीवी / NDTV में AI व टेक्नोलॉजी एडिटर बने आयुष ऐलावादी
NDTV में AI व टेक्नोलॉजी एडिटर बने आयुष ऐलावादी
NDTV ने आयुष ऐलावादी को अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व टेक्नोलॉजी एडिटर नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
NDTV ने आयुष ऐलावादी को अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व टेक्नोलॉजी एडिटर नियुक्त किया है। इस नई भूमिका के साथ NDTV भारतीय दर्शकों के लिए तकनीकी कवरेज को एक बिल्कुल नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने जा रहा है।
NDTV, जो अब एक नए भारत की आवाज बनने की ओर अग्रसर है, तकनीक की कहानियों को "अविस्मरणीय" बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है और इस काम के लिए NDTV ने चुना है एक ऐसे कहानीकार को, जो तकनीक की जटिलताओं को आसान, दिलचस्प और जीवन से जुड़ा बना सके- आयुष ऐलावादी।
तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ और साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षित आयुष ने अपने करियर की शुरुआत सिस्टम और इनोवेशन के बारीक पहलुओं को समझने से की। फिर वह कंटेंट की दुनिया में एक जिज्ञासु क्रिएटर और सटीक विश्लेषक की तरह उतरे।
India Today Group में रहते हुए आयुष ने ‘Tech Today’ जैसे प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, ताकि भारत में तकनीक को सिर्फ एक साप्ताहिक सेगमेंट नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखने का पहला प्रयास बन सके। AI, ऑटोमोबाइल, गैजेट्स, पॉलिसी, डिजाइन और इनोवेशन- इन सभी को उन्होंने आम जिंदगी की कहानियों में पिरोया है।
Fortune India में उन्होंने एक डिजिटल-केंद्रित, सोशल-प्राथमिक कंटेंट मॉडल तैयार किया, जहां सोशल, डिजिटल और प्रिंट को एकसाथ मिलाकर एक नया स्टोरीटेलिंग सिस्टम गढ़ा गया।
उनकी कहानियां केवल भारत तक सीमित नहीं रहीं—Netflix, Disney+, Instagram और YouTube जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म तक पहुंचीं और भारत के इनोवेशन को वैश्विक पहचान दिलाई।
उनकी खासियत उन प्रोजेक्ट्स में भी दिखती है जो परंपरागत दायरे से बाहर हैं, जैसे- ‘Bad Boy Billionaires’, जो न केवल बाजारों को बल्कि देश की सामूहिक कल्पना को आकार देने वाले व्यक्तित्वों पर केंद्रित थी। यही गहराई तक जाने की चाह अब NDTV की टेक कवरेज में भी दिखाई देगी।
आयुष ने समय-समय पर टिम कुक, सर जेम्स डाइसन और कार्ल पेई जैसे दिग्गजों से भी संवाद किया है, सिर्फ प्रोडक्ट्स के बारे में नहीं, बल्कि उस सोच के बारे में जो ऐसी तकनीकों को जन्म देती है।
NDTV में उनके जुड़ने के साथ ही चैनल एक वृहद तकनीकी परिदृश्य को टेलीविजन, सोशल और डिजिटल के मल्टीवर्स में विस्तार देने जा रहा है। वह क्रिएटर इकोसिस्टम से भी गहराई से जुड़े हुए हैं, जिसका फायदा NDTV को मिलेगा।
NDTV के CEO व एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, "आयुष में तकनीक और AI को दिलचस्प और सूचनाप्रद तरीके से प्रस्तुत करने की दुर्लभ क्षमता है। NDTV के लिए यह एक सशक्त पूरक होगा जो जटिल तकनीकी कहानियों को जीवन से जोड़ सकेगा। हमें उनकी नई सोच का इंतजार है।"
NDTV अब लॉन्च इवेंट्स और स्पेसिफिकेशन शीट्स से आगे निकलकर तकनीक की उन कहानियों को दिखाएगा जो हमारे शहरों, नौकरियों और भविष्य को प्रभावित करती हैं- AI, हेल्थ टेक, मोबिलिटी, और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के जरिये। NDTV यह भी दिखाएगा कि खेल, शिक्षा, कला और मनोरंजन में टेक्नोलॉजी कैसे काम कर रही है, जैसे- एक गोल के पीछे छुपा डेटा, एक ब्लॉकबस्टर ओटीटी शो की एनालिटिक्स, या क्लासरूम में उपयोग हो रही इमर्सिव टेक्नोलॉजी।
आयुष ऐलावादी ने कहा, “टेक्नोलॉजी की कहानी सिर्फ स्मार्टफोन के ग्लास या किसी लॉन्च इवेंट की स्क्रिप्ट नहीं है। यह उन लोगों की कहानी है, और उन संभावनाओं की, जो तकनीक हमारे सामने खोलती है। NDTV पर हम हर कोने से जुड़ी टेक कहानियों को इंसाइटफुल, विश्वसनीय और जिंदगी से जुड़ा बनाएंगे।”
टैग्स