होम / टीवी / खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, आज से ‘आजतक’ पर अपना शो ला रहे हैं सुधीर चौधरी

खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, आज से ‘आजतक’ पर अपना शो ला रहे हैं सुधीर चौधरी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (Aajtak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी के नए शो के नाम और समय को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही कवायद अब थम गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (Aajtak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी के नए शो को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही कवायद अब थम गई है। दरअसल, इस नए शो का प्रसारण 19 जुलाई की रात नौ बजे से होगा। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ (Black and White) नाम से इसका प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि सुधीर चौधरी और ‘आजतक‘ मिलकर अपने 100 मिलियन व्युअर्स के लिए नया शो लाने की दिशा में जुटे थे।

इस शो का नाम और समय तय करने को लेकर पिछले कई दिनों से कवायद चल रही थी।  सुधीर चौधरी ने ‘आजतक’ पर अपने नए शो का नाम तय करने के लिए अपने प्रशंसकों से उनकी राय भी मांगी थी। इसके लिए बुधवार की शाम सात बजे ‘आजतक’ की ओर से ट्विटर स्पेस भी आयोजित किया गया था।

'आजतक' चैनल पर अपने नए शो का नाम तय करने के लिए सुधीर चौधरी द्वारा मांगी गई प्रशंसकों से राय के तरीके को भी लोगों ने खूब पसंद किया था और उन्हें बड़ी संख्या में चैनल के नाम भेजे थे। सुधीर चौधरी के नए शो का नाम क्या हो, इस पर दर्शकों ने दिए तीन लाख से ज्यादा सुझाव दिए थे। 

गौरतलब है कि सुधीर चौधरी ने पिछले दिनों जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अब ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक‘ में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया है। सुधीर चौधरी ‘जी न्यूज’ में रहते हुए चैनल के लोकप्रिय शो ‘डीएनए’ (DNA) को होस्ट करते थे।

सुधीर चौधरी के नए शो के बारे में आजतक की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। 


टैग्स आजतक जी न्यूज सुधीर चौधरी डीएनए जी नया शो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

12 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

20 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

12 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

19 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago