होम / टीवी / आजतक: बंटे अप्रैजल लेटर्स, एंकर्स की हुई ‘चांदी’

आजतक: बंटे अप्रैजल लेटर्स, एंकर्स की हुई ‘चांदी’

माना जा रहा है कि चैनल के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने सबको साधते हुए एंकर्स की पूरी टीम को खुश करने की कोशिश की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से आ रही खबर के मुताबिक मंगलवार को चैनल में अप्रैजल लेटर्स का वितरण हुआ है। वहां से आ रही जानकारी के अनुसार, प्रबंधन ने बड़ी संख्या में एम्पलॉइज का प्रमोशन किया है। चैनल का चेहरा माने जाने वाले एंकर्स को प्रमोशन लिस्ट में काफी वरीयता दी गई है।

चैनल के शाम 5 बजे के स्लॉट को ‘दंगल’ के जरिए स्थापित करने का इनाम एंकर रोहित सरदाना को मिला है। वे अब एडिटर से प्रमोट होकर एग्जिक्यूटिव एडिटर बन गए हैं। साथ ही चैनल के लिए विश्लेषात्मक एंकरिंग और लगातार आउटडोर शूट के जरिए रिपोर्टिंग कर रहे निशांत चतुर्वेदी की मेहनत भी रंग लाई है। उन्हें भी प्रमोट कर एग्जिक्यूटिव एडिटर की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

एंकर्स में सबसे बड़ा प्रमोशन श्वेता सिंह का माना जा रहा है। उन्हें अब एग्जिक्यूटिव एडिटर से प्रमोट कर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। उनकी कई साथी एंकर्स जैसे नेहा बाथम को प्रमोट कर डिप्टी एडिटर, मीनाक्षी कांडपाल को प्रमोट कर एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (एईपी) बनाया गया है।

वैसे सूत्र ये भी बता रहे हैं कि बड़ी संख्या में एंकर्स के प्रमोशन कर चैनल के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने सबको साधते हुए एंकर्स की पूरी टीम को खुश करने की कोशिश की है। ऐसे में अब चर्चा ये भी है कि चैनल के कई चेहरे जो लगातार दूसरे चैनल्स के संपर्क में थे, अब वे यहां टिककर काम करेंगे। अधिकाश एम्पलॉइज का इंक्रीमेट करीब 5 से 10 फीसदी के बीच रहा है, वही प्रमोट किए गए एम्पलॉइज का इंक्रीमेंट आंकड़ा 15 फीसदी तक भी पहुंचा है। 

चौंकाने वाली बात ये है कि चैनल का बड़ा चेहरा अंजना ओम कश्यप और सौम्य चेहरा सईद अंसारी इस बार प्रमोशन से महरूम रह गए हैं। वर्तमान में दोनों एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत है। बताया गया है कि सईद अंसारी की परफॉर्मेंस अच्छी रही है पर चूंकि अभी उनके पिछला प्रमोशन को इतना वक्त नहीं बीता कि उन्हें अगला प्रमोशन दे दिया जाए, अंजना के बारे में खबर है कि उन्हें जल्दी ही प्रमोट किया जा सकता है। 

वैसे आउटपुट टीम के भी कई पत्रकारों का प्रमोशन हुआ है, जिनमें मुख्य तौर पर मनीष कुमार का नाम है। उन्हें प्रमोट कर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर का पद दिया गया है। साथ ही बजरंग झा, विनोद द्विवेद्वी, गोरव अवस्थी, राहुल सिन्हा, मनीष कपूर, पुनीत शर्मा के भी प्रमोशन की खबर है। 


टैग्स आजतक सुप्रिय प्रसाद रोहित सरदाना निशांत चतुर्वेदी अप्रैजल अप्रैजल लेटर्स न्यूज एंकर्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

20 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

30 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

47 minutes ago