होम / टीवी / इस बड़ी वजह से सुधीर चौधरी और आजतक ने मिलाया हाथ!
इस बड़ी वजह से सुधीर चौधरी और आजतक ने मिलाया हाथ!
इससे पहले खबरें आई थीं कि जी मीडिया से इस्तीफा देने के बाद सुधीर चौधरी अपना वेंचर शुरू करने जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सोमवार की शाम जैसे ही मीडिया गलियारों में खबर फैली कि ‘जी न्यूज’ (Zee News) के पूर्व एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी ‘आजतक’ में बतौर कंसल्टिंग एडिटर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, तमाम मीडिया विश्लेषक हैरान रह गए। ऐसा इसलिए भी हुआ, क्योंकि इससे पहले खबरें आई थीं कि सुधीर चौधरी अपना वेंचर शुरू करने जा रहे हैं।
अब खबर मिली है कि सुधीर चौधरी और आजतक अपने 100 मिलियन व्युअर्स के लिए नया शो लाने की दिशा में जुटे हैं, जिसे सुधीर चौधरी होस्ट करेंगे। जल्द ही इस शो की घोषणा की जाएगी। अंदरखाने के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार सुधीर चौधरी के नए शो को श्वेता सिंह द्वारा होस्ट किए जा रहे शो से रिप्लेस कर दिया जाएगा।
मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि आजतक और सुधीर चौधरी के हाथ मिलाने और नया शो लाने से बड़ा दर्शक वर्ग इस चैनल से जुड़ेगा। सुधीर चौधरी की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। ट्विटर पर उनके 70 लाख, फेसबुक पर 27 लाख और इंस्टा पर सात लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनकी गिनती ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले दुनिया भर के टॉप-10 पत्रकारों में होती है।
टैग्स आजतक सुधीर चौधरी जी श्वेता सिंह टीवी न्यूज बिजनेस