होम / टीवी / इस न्यूज चैनल का रोका गया प्रसारण, CM के खिलाफ दिखाया था स्टिंग

इस न्यूज चैनल का रोका गया प्रसारण, CM के खिलाफ दिखाया था स्टिंग

बेंगलुरु से प्रसारित होने वाले उस रीजनल न्यूज चैनल का प्रसारण रोक दिया गया है, जिसने बीते दिनों सीएम बीएस येदियुरप्पा के परिवार का एक स्टिंग दिखाया था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बेंगलुरु से प्रसारित होने वाले उस रीजनल न्यूज चैनल का प्रसारण रोक दिया गया है, जिसने बीते दिनों सीएम बीएस येदियुरप्पा के परिवार का एक स्टिंग दिखाया था। इस स्टिंग में कथित रूप से आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के परिवारवाले भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

बता दें कि अदालत से सर्च वारंट हासिल कर सोमवार को बेंगलुरु पुलिस ने टीवी चैनल ‘पावर टीवी’ (Power TV) के ऑफिस की तलाशी ली थी और चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर व एडिटर राकेश शेट्टी के आवास और न्यूज चैनल के दफ्तर पर छापेमारी की थी। साथ ही चैनल के एक एंकर से भी पूछताछ की थी, जिसके बाद इस चैनल का प्रसारण रोक दिया गया।

चैनल के मुख्य संपादक ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि सोमवार रात से चैनल का प्रसारण रुक गया है क्योंकि पुलिस ने चैनल के दफ्तर से कम्प्यूटर और दूसरे उपकरण जब्त कर लिए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ये छापा तब मारा जब चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ चंद्रकांत रामलिंगम की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता चंद्रकांत रामलिंगम ने अपनी शिकायत में कहा कि वह रामलिंगम कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर हैं, उनकी मुलाकात चैनल के एमडी से उसके ऑफिस में हुई थी। शिकायत के मुताबिक एमडी ने उन्हें कहा कि राजनीतिक गलियारों में उनकी अच्छी पकड़ है और उनकी पहुंच भारत के गृह मंत्री तक है और वह सरकार में फंसे उसकी कंपनी के पैसे निकलवा सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘रामलिंगम कंस्ट्रक्शन को सरकारी काम के लिए 140 करोड़ रुपए मिलने थे। अगस्त में कंपनी को 7.7 करोड़ सरकार की ओर से मिले। न्यूज चैनल के एमडी ने मुझे फोन किया और कहा कि मेरी वजह से आपको पैसे मिले हैं और आपको मुझे 5 फीसदी कमीशन देना पड़ेगा। मुझे धमकी दी गई कि अगर मैं रकम का भुगतान नहीं किया तो मुझे बदनाम कर दिया जाएगा। 28 अगस्त को मैंने चैनल के एमडी को 25 लाख रुपए दिए। लेकिन 26 सितंबर को चैनल ने मेरे नाम का इस्तेमाल किया और सीएम के परिवार के साथ मेरा नाम जोड़ते हुए कार्यक्रम चलाया।’

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 506, 120B, 465, 384 और 419 के तहत केस दर्ज किया है। हाल ही में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सीएम येदियुरप्पा पर हमला किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का परिवार भ्रष्टाचार में शामिल है। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि ये कर्नाटक सीएम का शर्मनाक कदम है। सीएम को कानूनी रूप से जवाब देना चाहिए था लेकिन वो पुलिस का इस्तेमाल कर चैनल को बंद कर रहे हैं। 

वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री के बेटे और परिवार ने निचली अदालत से इस स्टिंग को न दिखाने से जुड़ा आदेश पारित करवा लिया है। 


टैग्स मीडिया न्यूज चैनल चैनल स्टिंग सीएम बेंगलुरू पुलिस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago