होम / टीवी / बंद हुआ ये न्यूज चैनल, 250 लोगों पर गिरी गाज
बंद हुआ ये न्यूज चैनल, 250 लोगों पर गिरी गाज
मंदी का साया अब मीडिया पर पूरी तरह से पड़ना शुरू हो गया है। मुंबई से संचालित बिजनेस न्यूज चैनल BTVI 31 अगस्त रात 12 बजे से बंद हो गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मंदी का साया अब मीडिया पर पूरी तरह से पड़ना शुरू हो गया है। मुंबई से संचालित बिजनेस न्यूज चैनल BTVI 31 अगस्त रात 12 बजे से बंद हो गया है। ये सूचना एक मेल के जरिए चैनल के एचआर ने अपने एम्पलॉइज को दी है।
माना जा रहा है कि रेवेन्यू अर्जित करने में लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे चैनल ने आखिरकार दम तोड़ ही दिया। बताया जा रहा है कि करीब 250 लोग इस चैनल के साथ अलग-अलग विभागों से जुड़े हुए थे।
चैनल के एम्पलॉइज की अगस्त की सैलरी अभी मिली नहीं है। चूंकि एचआर मुंबई ऑफिस से काम करता है, ऐसे में चूंकि सोमवार को गणेश चतुर्थी का अवकाश है, तो माना जा रहा है कि मंगलवार से एम्पलॉइज का फाइनल सेटलमेंट किया जाएगा।
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले इस चैनल के प्रबंधन ने भरसक कोशिश की कि चैनल अपनी ऑपरेशनल कॉस्ट निकाल सके, पर इसके लिए दक्षिण की एक पार्टी से बात भी चल रही थी, पर जब लगातार चैनल पर बढ़ते कर्ज के चलते ये डील नहीं हो पाई, तो प्रबंधन ने इसे पूरी तरह से बंद करने का निर्णय किया ।
A heartfelt thanks to our followers and viewers.
— BTVI Live (@BTVI) September 1, 2019
We have paused our broadcast operations and will have further announcements in due course.
Watch this space.
And stay with us.
? pic.twitter.com/4b2Yfidibp
टैग्स न्यूज चैनल बीटीवीआई