होम / टीवी / Zee News: क्या इस समुद्र मंथन से अब निकलेगा ‘अमृत’

Zee News: क्या इस समुद्र मंथन से अब निकलेगा ‘अमृत’

देश का सबसे पुराना न्यूज चैनल 'जी न्यूज' आजकल बड़े बदलाव के दौर में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश का सबसे पुराना न्यूज चैनल 'जी न्यूज' आजकल बड़े बदलाव के दौर में है। लगातार जिस तरह निगेटिव खबरों के बीच 'जी न्यूज' कुछ बड़े चैनलों के चेहरे और कुछ बड़े चेहरों पर दांव खेलकर प्रतिद्वंद्वियों को करारा जवाब देने की स्ट्रैटेजी पर खेल रहा है, उससे ये कयास लग रहे हैं कि 'जी न्यूज' एक बार फिर चर्चाओं का हिस्सा बना रहेगा।

अगर पिछले 8 महीने की बात करें तो लगातार चैनल में परिवर्तन देखने को मिल रहे थे, जिसके चलते कई तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा पर अब 'जी न्यूज' ने जिस तरह एक हफ्ते में दो बड़े 'सिक्सर' जमाए हैं, उससे 'गेम' में उसकी वापसी के पूरे चांस दिख रहे हैं। जहां एक ओर 'आजतक' चैनल की मलिका मल्होत्रा की चैनल में एंट्री चैनल के शाम के टाइम स्लॉट को फ्रेश लुक दे रही है। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान के घर-घर में जाने वाले वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया की ग्रैंड एंट्री से चैनल को पब्लिक के बीच बूस्ट मिलने की पूरी संभावना है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि रजनीश आहूजा और अभय ओझा की जोड़ी अब बड़ी पारी खेल सकेगी, पर अभी बड़ा सवाल चैनल के रेवेन्यू को लेकर मैनेजमेंट को परेशान कर रहा है। साथ ही डिजिटल डोमेन का आर्थिक तौर पर पिछड़ना भी माथे पर शिकन का एक कारण है। 

वैसे सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि चैनल अब एक नए तरह के एक्पेंशन मोड में है। अधिकांश पुराने लोगों की विदाई के बाद अब चैनल सिंगल ओरियंटेड तरीके से चलने की प्रक्रिया में है, जिसे खुद चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा बेहद सक्रियता के साथ आगे ले जाने की स्ट्रैटेजी पर लगातार काम कर रहे हैं। 

डॉ. चंद्रा ने एक समय जब 'जी' समूह की स्थापना की थी, तो उस वक्त वो एक अलग ही तरह का कमाल था, पर अब आज के दौर में बढ़ती उम्र में क्या वो कमाल फिर से दिख पाएगा, इस प्रश्न का उत्तर नियति के गर्भ में है।


टैग्स जी न्यूज मीडिया चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago