होम / टीवी / पीएम मोदी की मां के निधन की खबर के बीच NDTV से हुई ये बड़ी गलती, मांगी माफी
पीएम मोदी की मां के निधन की खबर के बीच NDTV से हुई ये बड़ी गलती, मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर लगातार शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। लेकिन इस बीच 'एनडीटीवी इंडिया' (NDTV India) से एक बड़ी गलती हो गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर' में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर लगातार शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शुक्रवार की सुबह हीराबेन के निधन की खबर आते ही हर तरफ शोक का माहौल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हालांकि इस बीच 'एनडीटीवी इंडिया' (NDTV India) से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, एनडीटीवी ने नीतीश कुमार द्वारा दी गई श्रद्धांजलि को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उसने लिखा, ‘बहुत दुख की बात है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन पर बोले #NitishKumar’
हालांकि इस ट्वीट के बाद लोगों ने एनडीटीवी से सवाल पूंछने शुरू कर दिए कि क्या ये जानकर किया गया, या गलती से हुआ।
ये गलती है ? या जान कर pic.twitter.com/vGzC5WFgTw
— Vaibhav Rankawat (@IamRankawat) December 30, 2022
हालांकि जैसे ही संस्थान को इसके बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत ही इस ट्वीट को डिलीट किया और इस बाबत माफी भी मांगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हमने आज गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक गलत टिप्पणी पोस्ट कर दी थी। हम तहेदिल से क्षमाप्रार्थी हैं।’
हमने आज गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक गलत टिप्पणी पोस्ट कर दी थी. हम तहेदिल से क्षमाप्रार्थी हैं.
— NDTV India (@ndtvindia) December 30, 2022
टैग्स एनडीटीवी इंडिया नरेंद्र मोदी हीराबेन मोदी