होम / टीवी / यूपी में तीन पत्रकारों पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

यूपी में तीन पत्रकारों पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

यूपी के कानपुर देहात जिले में तीन स्‍थानीय पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक खबर चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

यूपी के कानपुर देहात जिले में तीन स्‍थानीय पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक खबर चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्‍होंने सरकारी स्‍कूल के छात्रों द्वारा किए गए योग कसरत कार्यक्रम की गलत खबर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें कहा गया था कि बच्‍चे आधी बांह की शर्ट और शॉर्ट्स में सरकारी आयोजन में शामिल हुए, जबकि कड़ाके की ठंड पड़ रही थी और इस वजह से बच्‍चे कांप रहे थे।

कानपुर देहात के अकबरपुर थानाध्यक्ष तुलसी राम पांडेय ने कहा, ‘कानपुर देहात के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनीत दत्त की शिकायत पर पत्रकार मोहित, अमित सिंह और यासीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (जान-बूझकर ऐसी अफवाहों को आगे बढ़ाना, जिससे शांति भंग हो सकती है) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्‍त ने पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में कहा कि इन पत्रकारों ने अकबरपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में छात्रों द्वारा योग और अन्य व्यायाम किए जाने का वीडियो वायरल करते हुए भ्रम फैलाया कि स्कूल के बच्चे बिना ऊनी कपड़े पहने कड़ाके की सर्दी में व्यायाम करने को मजबूर हैं, जबकि यह सच नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ये तीनों पत्रकार उस कार्यक्रम उपस्थित नहीं थे और उन्‍होंने कार्यक्रम को गलत ढंग से पेश किया।  

वहीं, इस कार्यक्रम के विजुअल्‍स बताते हैं कि कार्यक्रम में जिला न्‍यायाधीश, एक राज्‍य मंत्री और स्‍थानीय विधायक मौजूद थे। वहीं स्‍कूली बच्‍चों को कतारबद्ध दिखाया गया। शिकायत में कहा गया है कि ठंड में पहने जाने वाले कपड़ों को पहनकर योग अभ्‍यास नहीं किया जा सकता, यह बात सभी जानते हैं। कसरत के समय योग अभ्‍यास के दौरान बच्‍चे अपने ऊनी कपड़ों को उतार कर ढीले कपड़े पहन लेते हैं और अपनी परफार्मेंस के तुरंत बाद गर्म कपड़े पहन लेते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्‍टूडेंट ने इवेंट में हिस्‍सा लिया था, उसने रिपोर्टर को बताया कि ठंड के कारण बच्‍चे कंपकपा रहे थे, जबकि टीचर ने बच्‍चों को योग अभ्‍यास के लिए कपड़े बदलने को कहा था।

देहात जिला मजिस्‍ट्रेट दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि मुझे बड़ा दुख है कि कुछ पत्रकारों ने जो उस इवेंट में मौजूद नहीं थे, उन्होंने ऐसी खबर प्रकाशित की है कि स्‍कूली बच्‍चे ठंड के कारण बुरी तरह कांप रहे थे।

स्कूल में यह कार्यक्रम 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह, कानपुर देहात के डीएम दिनेश चंद्र, अनेक विधायक और सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए थे।


टैग्स पत्रकार छात्र कानपुर विद्यार्थी कानपुर देहात ठंड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago